सावधान! चीनी से मोटापा ही नहीं, बढ़ सकता है कैंसर भी - Khabar NonStop
आपमें से अधिकतर लोगों को ये मालूम होगा कि चीनी के सेवन से व्यक्ति डायबिटीज और फैट का शिकार हो जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हाल ही में हुए एक शोध से यह पता लगा है कि ज्यादा चीनी खाने से कैंसर का जोखिम भी बढ़ता है। इस अध्ययन में यह बात सामने आयी कि चीनी कैंसर सेल्स को तेजी से बढ़ाने में मदद करती है, जो कि कैंसर के रोगियों के लिए हानिकर हो सकता है।
नौ वर्षों के अध्ययन के उपरांत अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि चीनी से कैंसर सेल्स एक्टिव होती हैं। साथ ही ट्यूमर भी शीघ्रता से बढ़ता है इस बीच बारबर्ग प्रभाव पर गंभीरता से विचार किया गया। बता दें कि जर्मन वैज्ञानिक बारबर्ग ने वर्ष 1920 में एक शोध में कहा था कि कैंसर सेल्स चीनी के कारण अधिक तेजी से उत्पन्न होती हैं। बारबर्ग द्वारा तैयार रिपोर्ट को ही बारबर्ग प्रभाव कहा जाता है।
ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ाने हैं तो रोज करें ये काम
निष्कर्ष में देखा गया कि एक हैल्दी टिशू के विपरीत ट्यूमर चीनी को अधिक मात्र में लेक्टिक एसिड में बदलता है। इसके बाद वैज्ञानिकों का दावा है कि अधिक चीनी खाने से कैंसर के ट्यूमर बढ़ सकते हैं। साथ ही कैंसर ट्यूमर के इलाज को कठिन भी हो सकते हैं। इस शोध को नेचर कम्यूनिकेशन जर्नल पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
दुनियाभर में जहाँ कैंसर के मरीज एक तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं कुछ मरीजों को इसके इलाज के लिए कीमोथेरेपी के असहनीय दर्द को सहना पड़ता है जबकि कुछ अन्य मरीज में कैंसर अंतिम स्टेज पर पता लगता है जिसमें उनका बचना मुश्किल है। अतंतः वैज्ञानिकों की राय में यह अध्ययन सिद्ध करता है कि चीनी के सेवन से कैंसर सेल्स तेजी डेवलप होते हैं। साथ ही उन्होंने इस शोध का एक बड़ा लाभ यह बताया है कि इस शोध से कैंसर की रोकथाम और मरीजों के खान पान के तरीको को सुधारने में काफी मदद मिलेगी।
जाने कैसे होममेड जूस होते हैं बदलते मौसम की हर बीमारी का इलाज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zwfkL6
Comments
Post a Comment