कपिल शर्मा के ऑन स्क्रीन पत्नी के पिता पर हमला - Khabar NonStop
कपिल शर्मा की ऑन स्क्रीन पत्नी का रोल निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती के पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार मुंबई में उनके पिता पर एक ऑटो वाले ने हमला कर दिया। इस वजह से सुमोना के पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उनके सिर में काफी चोट आयी है।
‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अब होगी इनकी छुट्टी
सुमोना ने एक इंटरव्यू में बताया कि मै और मेरा परिवार अंधेरी स्थित सेवन हिल्स अस्पताल के पास रहते हैं। मेरी मां की तबीयत ठीक नहीं थी इस वजह से पिता मां को अस्पताल ले जा रहे थे। कोई भी ऑटो अस्पताल जाने को तैयार नहीं था। काफी कोशिशो के बाद एक ऑटो वाला रूका और जाने को तैयार हुआ, लेकिन जरूरत देखते हुए वह ज्यादा पैसे मांग रहा था जिसपर मेरे पिता ने सवाल उठाया।
सलमान ने दुनियाभर के कुत्तों से मांगी माफी!
पिता की बात से नाराज होकर ऑटो वाले ने पिता का सिर पत्थर से फोड़ दिया और उन्हें धक्का भी मारा। जिसके बाद मेरी मां ने किसी तरह एक कार को रुकवा कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। इस मामले ने पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। पवई पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है हालांकि ऑटो ड्राइवर अमित गुप्ता को 5000 रूपये के जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2goHCDd
Comments
Post a Comment