मऊ। प्रधानाध्याक ने अध्यापक को कमरे में बंद करके पीटा - Khabar NonStop
मऊ। मऊ जिले में प्रधानाध्याक और उसके बेटे की दबंगई का मामला सामने आया है। जिसमें सहायक अध्यापक ने आरोप लगाया है की प्रधानाध्यापक और उसके बेटे द्वारा कमरे में बंद करके उसकी जमकर पिटाई की गई है। जिसके बाद इसकी शिकायत जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित सूचना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंध किया है और जांच में जुट गई है।
दाढ़ी बनवाने को लेकर हुई फायरिंग: तीन घायल
जानें पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला मधुबन थाना क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय हकारीपुर का है जहां सहायक अध्यापक ने आरोप लगाया है की प्रधानाध्यापक अपनी गैर मौजूदगी में अपने बेटे से हाजिरी लगवाते है। विद्यालय में इसका विरोध करने पर हमको कमरे में बंद करके जमकर पिटाई की गई। शिक्षामित्रों को भी स्कूल आने से मना करते है। वहीं इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी और बेसिक अधिकारी से किया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंध करके जांच में जुट गई है।
बुलंदशहर- नाबालिग के साथ रेप, आरोपी गिरफ्तार
प्रधानाध्यापक का कहना
इस मामले में प्रधानाध्यापक ने कहा है की सहायक अध्यापक अनुशासन हीनता में रहते है और समय से स्कूल नहीं आते हैं। मैंने बच्चों को जरुरत का सामान देकर पढाना शुरू किया और इनकी हजारी को अप्सेंट बनाना शुरू किया तो ये लोग हमारा विरोध करने लगे और विद्यालय छोड़ने का प्रयास करने लगे। हमने किसी सहायक अध्यापक को नहीं पीटा है ये सब झूठ है ये लोग हमको फंसा रहे है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gwBN2U
Comments
Post a Comment