‘पद्मावती’ में काम करना थका देने वाला अनुभव रहा’ – दीपिका - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में नजर आने वाली हैं। इस बारे में उन्होंने कहा है कि वह खुद को सौभाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें रानी ‘पद्मावती’ का किरदार निभाने का मौका मिला। हालांकि उन्होंने बताया कि फिल्म का उनका अनुभव काफी थका देना वाला रहा है।
‘बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल’ खोलेगी हेमा की जिंदगी के कई बड़े राज
उन्होंने कहा कि , “पद्मावती में काम करने का उनका अनुभव काफी थका देने वाला रहा। नौ महीनों तक दिन रात लगातार किसी किरदार पर काम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ किरदार आपाका हिस्सा बन जाते हैं। मैं समझती हूं कि यह थका देने वाली प्रक्रिया है क्योंकि यहां तक पहुंचने के लिए हमने काफी मेहनत की है। और सिर्फ मेहनत ही नहीं है, हमें एक किरदार को पर्दे पर निभाने के लिए अपनी निजी जिंदगी से समझौता करके एक अनुशासित जीवन जीना होता है।”
इस कड़ी में दीपिका पादुकोण ने आगे कहा, “इस पूरी प्रक्रिया में मुझे अपने परिवार से दूर रहना पड़ा। मैं हमेशा नकारात्मकता से लड़कर एक मजबूत व्यक्ति के रुप में उभरी हूं। मैंने बेहद छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था और मैं 12वीं की परीक्षा के बाद अपनी औपचारिक शिक्षा जारी नहीं रख पाई। शुरुआत में मेरे माता-पिता ने मेरा समर्थन नहीं किया। मेरे काम की अप्रत्याशित प्रकृति को देखते हुए वह चाहते थे कि पहले मैं अपनी पढ़ाई पूरी करूं।” बता दें कि उन्होंने यह अनुभव बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की बायोग्राफी बियॉन्ड ‘द ड्रीम गर्ल’ के लांच के दौरान किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yuRmSI
Comments
Post a Comment