वर्जीनिया स्टेट विश्वविद्यालय में गोलीबारी, स्थिति सामान्य - Khabar NonStop
पीटर्सबर्ग। वर्जीनिया स्टेट विश्वविद्यालय, पीटर्सबर्ग का परिसर गोलीबारी के बाद से बंद कर दिया गया है। खबर है कि परिसर में अज्ञात हमलावरों ने इस घटना को अंजाम दिया है जिसमें एक व्यक्ति को चोट लग गयी है, फ़िलहाल स्थिति सामान्य है लेकिन यूनिवर्सिटी कैंपस बंद रहेगा।
जापान तट के पास डूबा जहाज, 11 लापता 15 भारतीय सदस्य बचाए गए
बता दें कि यूनिवर्सिटी पुलिस ने कल रात ट्वीट किया है, जिसमें इस हमले की जानकारी दी है। ट्वीट में कहा गया है, ‘‘परिसर में गोलीबारी के बाद वीएसयू बंद है। विवि क्षेत्र में आने से बचें और निर्देशों का पालन करें।’’
https://twitter.com/VSUPolice/status/919367257716940800
वहीं एक अन्य ट्वीट में पुलिस ने कहा कि वह घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। विवि परिसर अभी भी बंद है और शांति बहाल होने तक इस इलाके में आने से बचें।
https://twitter.com/VSUPolice/status/919373900374466560
वहीं यूनिवर्सिटी पुलिस द्वारा जारी किये आखिरी ट्वीट में कहा गया है कि कैंपस पर लगे प्रतिबंद को हटा दिया गया है अधिकारी वर्ग के लोग मुआयना करेंगे उसके बाद स्थिति सामान्य होगी।
Shooting Conclusion – Police have cleared the scene. Officers will remain vigilant. Campus lock down has been lifted.
— VSU Police (@VSUPolice) October 15, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2id6QFh
Comments
Post a Comment