‘मणिकर्णिका’ के सेट से कंगना की तस्वीरें वायरल, आप भी देखिये - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी पिछली फिल्म ‘सिमरन’ से ज्यादा ऋतिक रोशन के साथ हुए विवाद को लेकर चर्चा में रहीं। लेकिन अब हम उनकी आने वाली फिल्म की बात कर रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर कंगना रनौत की कुछ तस्वीरें पर खूब वायरल हो रही हैं। बता दें कि यह तस्वीरें उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मणिकार्णिका’ के सेट से वायरल हो रही हैं।
Kangana on the set of #Manikarnika in Jaipur http://pic.twitter.com/KbvkhJnEuy
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) October 25, 2017
आपको बता दें, इस फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्ष्मीबाई का रोल में नजर आयेंगे। जिसकी शूटिंग फिलहाल राजस्थान के जयपुर में चल रही है। इन तस्वीरों में कंगना रनौत लाइट ब्राउन कलर की साड़ी में दिखाईं दे रही हैं और उनके बाल पीछे की तरफ बंधे हुए हैं। इसके अलावा वह इन तस्वीरों में कम मेकअप में भी दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपने मांथे पर लाल रंग की बिंदी भी लगा रखी है।
More pictures of Kangana on the set of #Manikarnika in Jaipur http://pic.twitter.com/60n8IePVZS
— Kangana Ranaut Daily (@KanganaDaily) October 25, 2017
गौरतलब है कि कंगना के लिए यह फिल्म बहुत ही महत्वपूर्ण है।क्योंकि उनकी पिछली दो फ़िल्में बुरी तरह पिट गयी हैं। बहरहाल इन वायरल तस्वीरों में कंगना अपने डायलॉग्स की रिहर्सल करती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि इस फिल्म में उनके साथ फेमस टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे भी नजर आने वाली हैं। अंकिता की यह डेब्यू फिल्म है।
Some more pictures of #KanganaRanaut shooting for #Manikarnika – The Queen of Jhansi in Jaipur today! http://pic.twitter.com/NO7JcEqDYN
— Team Kangana Ranaut (@KanganaFanClub) October 25, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2id02Uj
Comments
Post a Comment