sss

; //]]>

बिजनौर: मुख्यमंत्री ने दी जिले को सवा सौ करोड़ की सौगात - Khabar NonStop

CM Yogi

फाइल फोटो

बिजनौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा प्रदेश में वर्ष 90 से जातिवाद, परिवारवाद व भ्रष्टाचार की चल रही राजनीति को तिलांजलि देकर सात माह से विकास की गौरव गाथा लिखी जा रही है। इस बात का प्रमाण बिजनौर जिले की सत्ताईस साल से संचालित सहकारी क्षेत्र की चीनी मिल में करीब 52 करोड़ की लागत से बने डिस्टलरी प्लांट से मिलता है।

बृजवासियों ने ठाकुर जी को लगाया छप्पन भोग, भक्ति रस में डूबे भक्त

किया सवा सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी बिजनौर जिले के नजीबाबाद किसान चीनी मिल में डिस्टलरी प्लांट का लोकार्पण कर जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डिस्टलरी प्लांट सहित करीब सवा सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ बिजनौर जिले के उत्तराखंड से सटे नजीबाबाद स्थित चीनी मिल पर पहुंचे तो लोगो ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचे। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित प्रदेश के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने मुख्यमंत्री से जिले को सौगात दिए जाने की उम्मीद जगाई।

पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को पकड़ा

सीएम ने गिनाई अपने सरकार की उपलब्धि

मुख्यमंत्री ने किसान की बदहाली व अराजकता पैदा करने का ठीकरा जहाँ पिछली सरकारों पर फोड़ा, वही अपनी सात माह की सरकार की उपलब्धि गिनाई। उन्होंने किसान हित में सात माह के भीतर 25 हजार करोड़ के गन्ना मूल्य का भुगतान कर पच्चीस वर्षो में ऐसा पहली बार होने का दावा किया। प्रदेश की 22 करोड़ जनता के विकास व सुरक्षा की बात करते हुए उन्होंने कहा पहले अपराधी पुलिस को दौड़ाते थे अब पुलिस उनको दौड़ा रही है। पहले व्यापारी पलायन कर रहा था अब बदमाश पलायन कर रहा है। प्रदेश में रिकार्ड धान खरीद किये जाने, बीस लाख से अधिक निशुल्क विद्युत कनेक्शन अब तक देने का दावा करते योगी आदित्यनाथ ने कहा नजीबाबाद की चीनी मिल की क्षमता तीन हजार से बढ़ाकर पांच हजार टीसीडी की जाएगी और 27 मेगावाट का पावर प्लांट भी लगाया जायेगा जिससे नजीबाबाद क्षेत्र को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। उन्होंने बिजनौर जिले के डार्क ज़ोन में बंद ट्यूबैल के कनेक्शन दिए जाने व किसानो को दस ट्राली तक मिटटी के खनन की अनुमति एसडीएम स्तर से दिलाई जाने की घोषणा की। साथ ही कहा सरकार विकास कार्यो के लिए खनन की प्रक्रिया जल्द शुरू कराएगी।

गंदगी से बदहाल है ” कृष्ण की नगरी”



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yOYVEg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop