छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना - Khabar NonStop
रायपुर। केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने हाल ही में कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए प्रदेश सरकारों को डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले वैट को कम करना पड़ेगा। इसी बात पर मीडिया प्रतिनिधि ने छत्तीसगढ़ के राज्य वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में यहाँ पहले से ही वैट कम होने की वजह से इसे और कम करने की कोई गुंजाईश नहीं बची है। हालांकि राज्य में पट्रोल- डीजल पर अभी 29 फीसदी वैट वसूला जा रहा है।
गोमांस ले जा रहे युवकों की ग्रामीणों ने की कुटाई
वैट कम होने से 3-5 रूपए हो सकता है कम
राज्य सरकार के मंत्री भले ही राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वैट को कम मान रहे हों लेकिन अभी भी राज्य में 28.93 फीसदी वैट पेट्रोल- डीजल पर लागू है। केंद्र सरकार और बीजेपी ने प्रदेश से पेट्रोल-डीजल पर पाँच फ़ीसदी वैट कम करने की अपील की है। इसके बाद लोग पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में करीब 3 से 5 रूपए प्रति लीटर की कमी आने की उम्मीद लगा रहे थे।
तेल का अंतरराष्ट्रीय बाजार
अंतरराष्ट्रीय कीमत- 3240 प्रति बैरल
एक बैरल में- 159 लीटर
प्रति लीटर- 20.37
ऐसे बढ़ता है दाम
रिफाइनरी प्रोसेस, इंट्री टैक्स व अन्य- 5.65
परिवहन खर्च- 2.68
केन्द्रीय टैक्स- 21.48
पंप डीलरों का कमीशन- 2.57
डिपो से डीलर तक परिवहन- 00.20
राज्य में 28.93 फीसदी वैट- (लगभग) 15.00
छत्तीसगढ़: ट्रांसजेंडरों के लिए बना अस्पताल में विशेष ओपीडी
किस राज्य में कितना वैट
भाजपा शासित राज्य
अरुणाचल प्रदेश 20.00
ओसोम 32.66
छत्तीसगढ़ 28.93
गोवा 17.00
गुजरात 28.96
हरियाणा 26.25
झारखंड 31.50
मध्यप्रदेश 38.90
महाराष्ट्र (मुंबई छोड़ कर) 46.81
मुंबई 47.94
मणिपुर 25.00
राजस्थान 32.95
उत्तराखंड 33.25
उत्तर प्रदेश 32.90
भाजपा व सहयोगी दल
जम्मू कश्मीर 29. 60
नागालैंड 24.68
आंध्र प्रदेश 38.93
सिक्किम 30. 88
बिहार 26.00
कांग्रेस शासित राज्य
मिजोरम 20.00
मेघालय 22.44
हिमाचल प्रदेश 27.00
कर्नाटक 30.00
पंजाब 36.11
अन्य दलों की सरकार
दिल्ली 27.00 (आप)
केरला 34.09 – (मार्क्सवादी)
ओडिशा 26.00 (बीजद)
तमिलनाडु 34.00 (एआईडीएमके)
तेलंगाना 35.20 (तेलंगाना राष्ट्र समिति)
त्रिपुरा 20.00 (मार्क्सवादी)
पश्चिम बंगाल 26.87 (टीएमसी)
(नोट- वैट के सभी आंकड़े प्रतिशत में)
छत्तीसगढ़: ट्रांसजेंडरों के लिए बना अस्पताल में विशेष ओपीडी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xwsCWo
Comments
Post a Comment