अमित शाह ने किया राहुल गांधी पर वार, गुजरात की बजाये अमेठी पर दे ध्यान … - Khabar NonStop
सीतापुर: बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अमेठी में विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया और विकास योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किये। इसके बाद अमित शाह सीतापुर गए जहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि, सीतापुर से उत्तरप्रदेश के 51भाजपा जिला कार्यालयों का शिलान्यास किया। मुझे विश्वास है कि यह कार्यालय जनता और सरकार के बीच सेतु का काम करेंगे।
राहुल को घेरने के लिए अमेठी में अमित शाह समेत तमाम दिग्गज
दरअसल, अमित शाह सीतापुर में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे और यहाँ उन्होंने कार्यक्रम के दौरान राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘गुजरात में जाकर विकास का मखौल उड़ाने से बेहतर है अमेठी में विकास करने का प्रयास करो।’
गौरतलब है कि, इससे पहले मंगलवार की सुबह अमेठी में अमित शाह ने राहुल पर निशाना साधा था। अमित शाह ने देश के विकास के मॉडल के बारे कहा कि, ‘देश में दो प्रकार के मॉडल हैं, एक नेहरू-गांधी परिवार का विकास को अवरुद्ध करने वाला मॉडल और दूसरा विकास का प्रतीक मोदी मॉडल।’ अमित शाह ने स्मृति ईरानी द्वारा अमेठी में किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं देखा कि एक जीता हुआ जन-प्रतिनिधि अपने ही क्षेत्र में कभी न आये और हारा हुआ प्रत्याशी उसे कर्मभूमि बना कर विकास का काम करे। जब जनादेश नहीं मिलता है तो नेता उस क्षेत्र से मुंह मोड़ लेते हैं लेकिन स्मृति ईरानी जी ने अमेठी को अपनी कर्मभूमि मान विकास की बयार शुरू की।’ राहुल गाँधी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि, ‘गुजरात की जनता विकास जानती है, राहुल बाबा आप अमेठी को देखिए आपने क्या बंटा धार किया है। ‘ उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के शहजादे को पूछना चाहता हूँ, मोदी जी के 3 साल का हिसाब मांगते हो, अमेठी आपकी 3 पीढ़ियों का जवाब मांगती है।’
बता दें कि, सीतापुर के बाद अमित शाह आज लखनऊ में आरएसएस के पाँच परम पूजनीय सरसंघचालकों के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व पर केंद्रित पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे।
BJP की रीति के तहत अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे अमित शाह ?
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ydVpTN
Comments
Post a Comment