दिव्यांग ने प्रधानमंत्री से मांगी इच्छामृत्यु, जानें पूरा मामला - Khabar NonStop
कोरबा। छत्तीसगढ़ के एक दिव्यांग ने प्रधानमंत्री को पात्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है। युवक ग्राम पंचायत सेमरिया का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक उसे पिछले काफी दिनों से मनरेगा का भुगतान नहीं मिल पाया है इसी वजह से वह अब इच्छामृत्यु की मांग कर रहा। दिव्यांग युवक ने प्रधानमंत्री को इस बाबत एक पात्र लिखा है और राज्य के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी भेजी है।
छत्तीसगढ़ के बृजलाल का बांसुरी वादन सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध
परिवार चलाने में हो रही परेशानी
दिव्यांग युवक शत्रुहन सिंह ने बताया कि वह डेढ वर्ष पूर्व से मनरेगा में मेट का काम कर रहा है। उसकी कुल बकाया मजदूरी 14 हज़ार रूपए है। लेकिन अभी तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। मजदूरी न मिलने के कारण युवक को घर-गृहस्थी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। युवक के मुताबिक उसने कई बार कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और जनपद पंचायत सीईओ सहित एसडीएम लोरमी से मजदूरी भुगतान की मांग की है लेकिन उनकी समस्या पर कोई भी अमल नहीं किया गया है। आर्थिक बदहाली से परेशान युवक ने तंग आकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इच्छामृत्यु की मांग की है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने से किया मना
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xB0PsG
Comments
Post a Comment