बैंक से निकलते रहे करोड़ो रुपए, पता चला तो उड़ गए होश - Khabar NonStop
देवरिया। दुबई में नौकरी करने वाले देवरिया जिले के एक इंजीनियर के खाते से जालसाजों ने डेढ़ करोड़ रुपए उड़ा लिए हैं। यह फर्जीवाड़ा चेक के जरिए हुआ है, हालांकि इंजीनियर की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बैंक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
यह मामला ICICI BANK का है का है, सदर कोतवाली क्षेत्र के भुजौली कालोनी के रहने वाले शिव वचन प्रजापति दुबई में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं और उनका बेटा प्रखर प्रजापति वहीं पर सेफ्टी सिक्योरिटी नाम से एक कंपनी चलाते हैं। पिङित शिव बचन का खाता देवरिया के सिविल लाइन रोड़ स्थित ICICI BANK में है, 14 सितंबर को इनके खाते से चेक के जरिए 1 करोड़ 54 लाख 39 हजार 500 रुपये राजस्थान में एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया।
जिलाधिकारी की तानाशाही, भड़के ग्रामीण
कैसे मिली जानकारी
इस फ्राड की जानकारी तब हुई जब पिङित के खाते से पुनः 5 करोड़ रुपये और स्थानांतरित करने की कोशिश हुई। शिव बचन को इसकी जानकारी 25 सितंबर को तब हुई जब 5 करोड़ रुपए का एक और चेक खाते से ट्रांजेक्शन के लिए पहुंचा, बैंक से क्लीयरेंस के लिए फोन आया कि अब आपके खाते मे पैसा नहीं है, तो 5 करोड़ रुपये का क्लीयरेन्स कैसे होगा। लेकिन पिङित शिववचन प्रजापति ने कोई 5 करोड़ रुपये का चेक नहीं जारी किया था।
बैंक से आया फोन उड़ गए होश
जब इस जालसाजी का खुलासा हुआ, तो पिङित खातेधारक का होश उड़ गए, उन्होंने खाते का ब्यौरा जानने के लिए अपने भाई बैकुंठ प्रजापति को बैंक भेजा तो पहले ट्रांसफर किए जा चुके रुपए की जानकारी हुई, सुत्रों के मुताबिक चेकबुक का क्लोन चेक बना के बैंक से रूपये निकाले गये है, शिवबचन प्रजापति ने बैंक से डिटेल मांगी तो पता चला कि उन्हें जारी किए गए चेकबुक नंबर से ही रुपया ट्रांसफर हुआ है, इतना बङा रकम की जालसाजी होने के मामले पर देवरिया जिले की पुलिस ने आई सी आई सी आई बैक के अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है। हम आपको यह भी बताते चले कि यह कोई पहला मामला ICICI BANK का नही इसके पहले भी खाते से पैसा उङाया जा चुका है।
किसानों ने बना दिया ऊसर को उपजाऊ!
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yVMkMt
Comments
Post a Comment