sss

; //]]>

KBC शूटिंग के दौरान बिग बी की तबीयत बिगड़ी - Khabar NonStop

KBC

सोनी टीवी पर आने वाले मशहूर शो KBC देखते ही देखते अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। अब आज रात को शो का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इस खबर से KBC और बच्चन साहब के फैंस दुखी होंगे। इसके साथ ही अमिताभ के फैंस के लिए एक और बुरी खबर आ रही है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आखिरी एपिसोड की शूटिंग पूरी होते हुए अमिताभ की तबीयत खराब हो गई।

एक रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के आखिरी एपिसोड की शूटिंग करते वक्त बिग बी की तबियत अचानक बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि शूटिंग करते वक्त उनके गले में तेज दर्द होने लगा। इस वजह से उन्हें खाने-पीने में काफी मुश्किल हो रही है। इतना ही नहीं बिग बी को बोलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शो के ऑफएयर होने पर बिग बी काफी भावुक हो गए और उन्होंने ट्वीट के जरिए लिखा शो का आखिरी दिन।। बेहद दुख के साथ।।

तबियत ख़राब होने की जानकारी अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “ऐसा होने पर इस सीजन से जुड़े सभी लोग, प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्टिंग टीम दुखी है, लेकिन आज हमने इसकी शूटिंग खत्म कर ली। पिछले महीने भर से लगातार केबीसी में ज्यादा से ज्यादा बोलने की वजह से मेरे वोकल कॉडर्स में इन्फेक्शन हो गया और निगलने की समस्याओं से जूझ रहा हूं। एंटीबायोटिक और पैन किलर की मदद से पूरे फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर पाया हूं।”



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zMdbff

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop