इसी माह बंद हो जाएगा KBC! - Khabar NonStop
टेलीविजन के सबसे मशहूर शो KBC अब बंद होने वाला है। टीआरपी के मामले में सभी टीवी शोज को पीछे छोड़ने वाले KBC का सीजन 9 अब कुछ हफ्तों में समाप्त होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अक्टूबर को इस शो के आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट किया जाएगा। शो के बंद होने के बाद सोनी टीवी पर दो नए शो शुरू होंगे। इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
Bigg Boss: घर के पहले कप्तान बनेंगे विकास गुप्ता!
रात 9 बजे शुरू किया जाएगा ‘रिश्ता लिखेंगे हम नया’ यह शो ‘पहरेदार पिया की’ का सीक्वल होगा। इसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसके बाद रात 9.30 बजे आएगा ‘हासिल’ इस शो से फिल्म अभिनेता जायद खान छोटे परदे पर डेब्यू कर रहे हैं। इसका पहला एपिसोड 30 अक्टूबर से टेलीकास्ट होगा। इस शो का प्रोमो भी दिखाया जा रहा है।
बिग बॉस से बाहर हुए प्रियांक शर्मा की हो सकती है एंट्री
KBC के आखिरी एपिसोड वाले दिन 23 अक्टूबर से ही सोनी पर हॉरर रोमांस शो एक दीवाना था शुरू होगा। इस शो को रात 10 बजे से दिखाया जाएगा। बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति के पहले एपिसोड के बाद से ही टीआरपी के चार्ट में टॉप पर है। इसका पहला एपिसोड 28 अगस्त को टेलीकास्ट किया गया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ylVQuU
Comments
Post a Comment