राहुल गांधी संभालें कांग्रेस- JKPCC - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कश्मीर प्रोविंस के नवनियुक्त पदाधिकारियों की आज श्रीनगर में बैठक हुई। PCC पदाधिकारियों ने एकमत से कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ही AICC डेलिगेट्स और PCC अध्यक्ष का चुनाव करें। साथ में इन्होंने यह भी अपील की कि राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाए। बैठक का नेतृत्व प्रदेश रिटर्निंग ऑफिसर और राज्यसभा सांसद हुसैन दलवाई कर रहे थे। बैठक में JKPCC के प्रेसीडेंट GA मीर समेत तमाम विधायक और विधान परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
चोटी कटने के बाद जम्मू-कश्मीर में बवाल, लगाना पड़ा कर्फ्यू
9 लाख नए सदस्य पार्टी से जुड़े
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष GA मीर ने कश्मीर में कांग्रेस की सदस्यता अभियान को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बदलते हालात के बावजूद घाटी में कांग्रेस की पकड़ लगातार बढ़ी है। सदस्यता अभियान के तहत 9 लाख नए सदस्यों को हमने पार्टी से जोड़ने का काम किया है।
LoC घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया गया
कांग्रेस ही देश को एकजुट रख सकती है
GA मीर ने कहा कि मार्च 2015 में आला कमान सोनिया गांधी ने उनपर विश्वास करते हुए पार्टी की कमान सौंपी। हमने मिलकर पार्टी को और ज्यादा मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि केवल कांग्रेस ही घाटी में शांति स्थापित कर सकती है। कांग्रेस देश और प्रदेश के हमेशा एकजुट बनाए रखने में सक्षम है। कांग्रेस के शासनकाल में देश तोड़ने के बजाए देश को जोड़ने की बात होती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y96Lq5
Comments
Post a Comment