sss

; //]]>

जियो दिवाली ऑफर : मिल रहा है Jio 399 रुपए का फ्री रीचार्ज

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को तोहफा देने का कोई मौका नहीं चूकता। एक बार फिर कंपनी दिवाली के अवसर पर धन धना धन ऑफर लेकर आई है। ( Reliance Jio ) जियो के इस नए ऑफर में ग्राहकों को 399 रुपए का मोबाइल रचार्ज करने पर 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जा रहा है। यानी कि ग्राहकों को 399 रुपए के रीचार्ज पर 399 रुपए का कैशबैक मिल जाएगा। तो हुआ ना यह आपके लिए एक तरह से मुफ्त रीचार्ज। इस कैशबैक का उपयोग आप बाद में अपने नंबर पर फिर से रीचार्ज करने के दौरान कर सकते हैं। जियो का यह ऑफर 12 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और यह 18 अक्टूबर यानी कि दिवाली से एक दिन पहले तक लागू रहेगा।

जिसो के 399 रुपए वाले दिवाली धन धना धन ऑफर में प्री पेड ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डेटा रोजाना के हिसाब से 84 जीबी डेटा, फ्री एसएमएस, जियो एप्स का सब्सक्रिप्शन और फ्री वॉयस कॉल की सुविधा दी जा रही है। वहीं पोस्टपेड यूजर्स के लिए सारी डिटेल्स वैसी ही रहेंगी, केवल वैलिडिटी 3 बिलिंग साइकिल में होगी।

जियो का यह ऑफर 12 से 18 ऑक्टूबर के बीच लिया जा सकता है। इसके तहत 399 रुपए का रीचार्ज करवाने पर 50 रुपए के 8 वाउचर मिलेंगे यानी कि कुल 400 रुपए। इनका उपयोग आप भविष्य में 309 रुपए या उससे ज्यादा के रीचार्ज या 91 रुपए या उससे ज्यादा वाले डेटा रीचार्ज करवाने पर कर सकते हैं। जियो की ओर से दिए जा रहे इन कैशबैक वाउचर्स में से एक बार में केवल एक ही वाउचर का उपयोग किया जा सकता है। यह वाउचर 15 नवंबर के बाद इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इसका मतलब यह हुआ कि अगर आपने 50 रुपए का वाउचर पाने के बाद भविष्य में 309 रुपए का रीचार्ज करवाया तो आपको केवल 259 रुपए ही चुकाने होंगे। यह ऑफर उन जियो यूजर्स के लिए भी है, जिनकी रीचार्ज वैलिडिटी अभी बाकी है। इस वजह से 399 रुपए वाले रीचार्ज का फायदा उनके वर्तमान में चल रहे रीचार्ज की वैलिडिटी पूरी होने के बाद मिलेगा।

ऐसे करें रीचार्ज

रिलायंस जियो के इस ऑफर को माय जियो एप, जियो वेबसाइट, जियो स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल स्टोर और कंपनी के अधिकृत ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी ले सकते हैं। जियो ने इस ऑफर को अपनी मोबाइल एप और आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया है।

The post जियो दिवाली ऑफर : मिल रहा है Jio 399 रुपए का फ्री रीचार्ज appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2xBPitk

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop