sss

; //]]>

ITBP के जवान अनोखे ढंग से मनायेंगे दिवाली - Khabar NonStop

ITBP jawans

राजनांदगांव। ITBP के जवान नक्सलियों से हमारी सुरक्षा करने के लिए अपनी ड्यूटी पर तैनात हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की सरहद पर तैनात जवान अनोखे अंदाज में दीपावली का पर्व माना रहे हैं। जवानों ने पर्यावरण संरक्षण करने के लिए प्रदूषणमुक्त दिवाली मानाने का फैसला लिया है। जवान पटाखे की जगह गुब्बारा फोड़ कर दिवाली मनायेंगे। जवानों की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है।

कोरबा: निर्माणाधीन पुल गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

जवान दे रहे पर्यावरण बचाने का सन्देश

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की सीमा पर घने जंगलों में में ड्यूटी कर रहे ITBP के जवान दीपावली का त्यौहार पटाखों की जगह गुब्बारा फोड़ कर मनाएंगे। ITBP के कैम्प में जवानों के अलावा आस-पड़ोस के गांव के सैकड़ों लोग दीपावली की खुशियां मना रहे हैं, लेकिन अपने अंदाज में। ना कोई पटाखा, फुलझड़ी और न ही शोरगुल वाले बम। पारम्परिक गीत-संगीत की धुनों के बीच गुब्बारे फुट रहे हैं और लोगों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे हैं। इस बार ITBP ने दीपावली पर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया है। उसके जवान अपने इसी संदेश को आसपास के गांव-कस्बों में फैला रहे हैं।

पुलिस की छापेमारी में 50 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त

जंगलों के भीतर के गाँव आज भी प्रदूषणमुक्त

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा पर तैनात जवान आसपास के गांवों में भी लोगों को पटाखे की जगह गुब्बारे से दीपावली मानाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ITBP के डीआईजी अशोक नेगी ने बातचीत में बताया कि यहाँ पर जंगलों के भीतर गाँव आज भी प्रदूषणमुक्त हैं। उन्होनें बताया यहाँ के लोगों का रेजिस्टेंस पावर भी शहरी लोगों से बेहतर है। अशोक नेगी ने बताया कि, “जब भी वो शहरों से गांव की ओर का रुख करते हैं, तो पाते हैं कि वहां प्रदूषण लेवल काफी कम है। इसे बचाने की जरूरत है। लिहाजा प्रदूषणमुक्त दीपावली और त्योहारों पर फैलने वाले प्रदूषण से कैसे बचा जा सकता है, उसके उपाय ITBP के जवान लोगों को बता रहे हैं।”

पुलिस की छापेमारी में 50 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त

अब शहरों की संस्कृति गाँव पर हो रही हावी

ITBP के DIG अशोक नेगी ने बताया कि अब ग्रामीण इलाकों में भी प्रदूषण फ़ैल रहा है। इसका मुख्य कारण शहरी संस्कृति का गाँव पर हावी होना है। ग्रामीण शहरी क्षेत्रों से प्रदुषण फैलाने वाले सामान लाने लगे हैं. पहले वो तेज आवाज वाले पटाखे, बमों से बचते थे, लेकिन अब देखा जा रहा है कि कुछ लोगों ने इसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है। ऐसे समय ITBP के जवान महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। वे ग्रामीणों को बता रहे है कि इसके इस्तेमाल से प्रदूषण किस तरह से तरह से फ़ैल रहा है और इसे कैसे रोका जा सकता है। नरेंद्र सिंह ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि इनकी पहल का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, लोग प्रदूषण फैलाने के मामलों से बच रहे हैं।

आरपीएफ जवानों ने पकड़ा नकली सिपाही



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x52lPE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop