sss

; //]]>

मारी गयीं मिसेज टेरर: ISIS की व्हाइट विडो हुई जंग में ढेर - Khabar NonStop

SALLY JONES

पेशे से रॉक सिंगर सैली जोन्स एक खूंखार आतंकी महिला के रूप में जानी जाती थीं। ब्रिटेन की यह महिला इंग्लैंड में शरिया कानून स्थापित करने की सोच रही थी। ये महिला आईएसआईएस की मुख्य महिला आतंकी थी। ये खूंखार महिला आतंकी लोगों के सर कलम कर देने में माहिर थी। जीवन के शुरूआती दिनों में सामान्य जीवन जीने वाली यह महिला जब आतंकी विचारधारा के संपर्क में आई तो उसके जिंदगी की दशा और दिशा दोनों बदल गयी।

हम शांति की ‘सच्ची कोशिश’ कर रहे, भारत से चाहिए सहयोग: बाजवा

ड्रोन हमले में मरे जाने की खबर

ब्रिटिश अखबार टेलिग्राफ के रिपोर्ट की माने तो तीन साल तक दुनिया की मोस्ट वांटेड महिला आतंकी की लिस्ट में रहने वाली सैली जोन्स का सफर अब खत्म हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सैली जोंस सीरिया और इराक के बॉर्डर पर हुए एक ड्रोन हमले में मारी जा चुकीं हैं। इसके मुताबिक अमेरिकी एयर फोर्स के एक प्रीडेटर ड्रोन ने 50 साल की जोन्स को रक्का के पास मार गिराया। सैली जोन्स 2013 में अपने छोटे बेटे के साथ केंट से सीरिया भाग गई थी। सीरिया में सैली जोन्स एक दूसरे ब्रिटिश ISIS आतंकी जुनैद हुसैन से शादी कर ली।

पाकिस्तान बना रहा खुफिया सुरंगे, ये है खतरनाक प्लान

सिंगर से व्हाइट विडो

सैली जोन्स ब्रिटेन में सरकारी खर्च पर अपने बच्चों का पालन पोषण करती थीं। वहीं पर इसकी मुलाकात जुनैद हुसैन नमक एक युवक से हुई। पेशे से हैकर 19 वर्षीय युवक जुनैद से प्रभावित होकर सैली जोन्स ने उसका साथ कर लिया। जुनैद भी आईएसआईएस की विचारधारा से पोषित था। सैली जोन्स जुनैद के साथ अमेरिकी सैनिकों से लड़ने के लिए सीरिया आ गयीं। सीरिया में सैली जोन्स की क्रूरता काफी चर्चा में रही, वो ISIS द्वारा काफिरों का सर कलम कर देने की प्रथा की हिमायती थी। अगस्त 2015 में सैली जोन्स का पति जुनैद सीरिया में एक कार में ड्रोन हमले में मारा गया। इसके बाद से सैली जोन्स व्हाइट विडो बन गई।

सीरिया पर रूस का एयर स्ट्राइक, आतंकी कमांडर घायल

अनवर-अल-अवालिकी बटालियन की प्रमुख थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीरिया में व्हाइट विडो ने दर्जनों महिलाओं को आईएसआईएस में शामिल कर युद्ध के लिए ट्रेनिंग भी दी है। सैली जोन्स व्हाइट विडो अनवर-अल-अवालिकी बटालियन की महिला विंग की प्रमुख थी। इस विंग का ठिकाना ISIS का गढ़ रक्का था। इस ग्रुप का काम पश्चिमी देशों में हमल्के करने की योजना बना और उसे अंजाम देना था। व्हाइट विडो की मौत की खबर आने के बाद ब्रिटेन की एजेंसियां इस खबर की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई हैं।

पाकिस्तान में तीन आतंकवादियों को दी गयी फांसी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ziKjL9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop