Intex ने लॉन्च किए दो नए स्मार्टफोन, जानें पूरी स्पेसिफिकेशन - Khabar NonStop
भारत की स्मार्टफोन कंपनी Intex ने Aqua Lions सीरिज के दो नए स्मार्टफोन Auqa Lions X1 और Aqua Lions X1 Plus को लॉन्च किया है। कंपनी ने Aqua Lions X1 फोन की कीमत 7,499 रूपये और Aqua Lions X1 Plus स्मार्टफोन की कीमत 8,499 रूपये रखा है। इस फोन को तीन कलर वेरिएंट शैपेन, ब्लू और ब्लैक में खरीद सकते हैं। इन दोनो स्मार्टफोन का स्पेशिफिकेशन लगभग एक है लेकिन इसके रैम और स्टोरेज में अंतर है।
Airtel ने किया Tata Docomo का अधिग्रहण
Aqua Lions X1 और X1 Plus स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नूगट पर चलता है। स्मार्टफोन X1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जबकि X1 Plus में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है। दोनों फोन की इंटरनल मैमोरी को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो दोनों स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों में पावर बैकअप के लिए 2800mAh की बैटरी दी गई है।
JIO Phone को टक्कर देगा Airtel का यह 4G स्मार्टफोन
Intex Aqua Lions X1 स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 5.2 inches
रैम: 2GB
स्टोरेज: 16GB
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमराः 5MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 2800mAh
प्रोसेसर: 1.3GHz quad-core
कीमत : Rs. 7,499
Intex Aqua Lions X1 Plus स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 5.2 inches
रैम: 3GB
स्टोरेज: 32GB
रियर कैमरा: 13MP
फ्रंट कैमराः 5MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 2800mAh
प्रोसेसर: 1.3GHz quad-core
कीमत : Rs. 8,499
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yGPnMh
Comments
Post a Comment