INDVsNZ: इंडिया को लगा झटका, गब्बर लौटे वापस - Khabar NonStop
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय वनडे सीरिज का आखिरी मुकाबला आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अपनी मजबूत शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 7 ओवर में 1 विकेट गंवा कर 33 रन बना लिए हैं। शिखर धवन (14 रन) बनाकर पवेलियन लौट गये हैं। क्रीज़ पर रोहित शर्मा (13 रन) और विराट कोहली (04 रन) हैं।
दिनेश कार्तिक ने इन्हें दिया अपने कमबैक का श्रेय
दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं
दोनों देशों की टीमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड ने पहले टॉस जीतकर इंडिया को बल्लेबाजी करने का मौका दिया है। भारतीय क्रिकेटर वा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को उनके होम ग्राउंड पर मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ का है।
दिग्गज क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग को मिलेगा यह सम्मान
कानपुर में भारत का रिकॉर्ड शानदार
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत का इतिहास शानदार रहा है। आंकड़ों के हिसाब से भी यह मैदान टीम इंडिया के लिए सही साबित हुआ है।
टॉस जीतने वाली टीम कब-कब जीती
25 अक्टूबर 1989 – भारत
7 नवंबर 1993 – भारत
27 नवंबर 2013 – भारत
11 अक्टूबर 2015 – द. अफ्रीका
दोनों टीमें-
भारत। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड। केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी और रॉस टेलर।
टेस्ट टीम में मुरली, अश्विन, जडेजा की हुई वापसी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gLpdgr
Comments
Post a Comment