INDVsNZ: शर्मा-कोहली की विस्फोटक पारी, न्यूजीलैंड को 338 का लक्ष्य - Khabar NonStop
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीन दिवसीय वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंडिया को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। टीम इंडिया की तरफ से ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेली। रोहित ने शानदार 147 रन बनाये। इस मैच में रोहित शर्मा ने 18 चौके और 2 छक्के लगाये। कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी शतकीय पारी खेलते हुए 113 रन बनाये। विराट कोहली ने इस मैच में अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
क्रिकेटर की पत्नी पर हमला, नेकलेस छीन कर बदमाश फरार
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिया 338 का लक्ष्य
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 50 ओवर में 6 विकेट गंवा कर 337 रन बनाये। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 338 रन का लक्ष्य दिया है। न्यूजीलैंड की तरफ से मिशेल सेंटनर और टिम साउदी ने अच्छी गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाजों ने 2-2 झटके।
विराट कोहली नहीं खेलेंगे ये मैच …
भारत के दिग्गजों का स्कोर
शिखर धवन – 14
रोहित शर्मा – 147
हार्दिक पंड्या – 08
विराट कोहली – 113
एमएस धोनी – 25
केदार जाधव – 18
दिनेश कार्तिक – 04
विराट कोहली ने रचा एक और इतिहास
कप्तान कोहली ने इस मैच में एक और इतिहास रच दिया है। दरअसल कोहली ने अपनी शतकीय पारी खेलते हुए अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली ने महज 202 वनडे मैचों की 194 पारियों में 9000 रन बना लिए। कप्तान कोहली आज एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। अगर टीम इंडिया आज का मैच जीत जाती है तो विराट कोहली के नाम बतौर कप्तान लगातार 7 सीरीज जीतने का रिकॉर्ड जुड़ जायेगा।
दिग्गज क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग को मिलेगा यह सम्मान
वनडे में सबसे तेज 9000 रन बनाने वाले क्रिकेटर
विराट कोहली – 194 पारी
एबी डिविलियर्स – 205 पारी
सौरव गांगुली – 228 पारी
सचिन तेंदुलकर – 235 पारी
ब्रायन लारा – 239 पारी
दोनों टीमें-
भारत। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, यजुवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड। केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी और रॉस टेलर।
टेस्ट टीम में मुरली, अश्विन, जडेजा की हुई वापसी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gRn2eY
Comments
Post a Comment