sss

; //]]>

Indian Navy Recruitment – भारतीय नेवी में भर्ती होने का है सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन

अगर आप में भी देश सेवा का जज्बा है और आप भी भारतीय सेना या भारतीय नेवी में भर्ती ( Indian Navy Recruitment ) होकर देश के लिए कुछ करने का सपना देखते हैं तो अब इस सपने को सच करने का वक्त आ गया है। भारतीय सेना ( Recruitment in Indian Army ) और नौसेना में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में कमीशन ऑफिसर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भारतीय सेना और भारतीय नौसेना में अलग अलग वेकेंसी है।

भारतीय सेना

पहले बात करते हैं भारतीय सेना की। यहां सेना ने 72 जूनियर कमीशंड ऑफिसर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 से 112400 रुपए पे स्केल दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदक का स्नातक होना अनिवार्य है। वहीं इस पद के लिए आयु सीमा 27 से 34 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के लिए आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी गई है।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 नवंबर 2017 है।

भारतीय नौसेना

अब बात करते हैं भारतीय नौसेना की। यहां महिला व पुरुष दोनों के लिए ही भर्ती निकली है। यहा 43 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है जिसमें 56100 से 110700 रुपए पे स्केल दिया जाएगा। इसमें पदों को एजुकेशन, लॉजिस्टिक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के आधार पर बांटा गया है। इसमें हर वर्ग के अनुसार ही योग्यता भी तय की गई है।

उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्ट आवेदन और एसएसबी के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए भी उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं चुकानी है। अगर आप इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, या ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो यहां क्लिक करें joinindiannavy.nic.in आवेदन करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर 2017 है।

The post Indian Navy Recruitment – भारतीय नेवी में भर्ती होने का है सुनहरा अवसर, जल्दी करें आवेदन appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2i6kNEQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop