कीवी टीम के खिलाफ INDIAN टी-20 टीम का ऐलान, दो क्रिकेटर करेंगे डेब्यू
मुंबई। हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को न्यूजीलैंड के खिलाफ एक नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है। अटकलों के बावजूद कप्तान विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला और श्रीलंका के खिलाफ पहले दो टेस्ट में ब्रेक नहीं लेने का फैसला किया। पहले दो टेस्ट कोलकाता और नागपुर में खेले जायेंगे।
चयन समिति के प्रमुख एमएके प्रसाद ने कहा कि कप्तान के लिये भी रोटेशन नीति लागू होगी। ऐसा माना जा रहा है कि कोहली को आखिरी टेस्टऔर श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में आराम दिया जायेगा ताकि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिये तरोताजा हो सकें। टेस्ट टीम में कोई नया चेहरा नहीं है। सलामी बल्लेबाज मुरली विजय फिट होकर टीम में लौटे हैं जो अभिनव मुकुंद की जगह लेंगे। विजय श्रीलंका के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला में हाथ की चोट के कारण नहीं खेले थे।
आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने टेस्ट टीम में वापसी की है जबकि तीसरे विशेषज्ञ स्पिनर कुलदीप यादव हैं। तेज गेंदबाज उमेश यादव, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने भी वापसी की है जबकि चेतेश्वर पुजारा और विकेटकीपर रिधिमान साहा टेस्टटीम में लौटे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करके 23 बरस के सिराज सुर्खियों में आये थे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारत ए के लिये अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर अय्यर पिछले एक साल से मुंबई और भारत ए के लिये लगातार अच्छा खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में दोहरा शतक जमाया था।
The post कीवी टीम के खिलाफ INDIAN टी-20 टीम का ऐलान, दो क्रिकेटर करेंगे डेब्यू appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yFrhi5
Comments
Post a Comment