India vs NZ: कार्तिक के चौके ने दिलाई जीत, 6 विकेट से जाता भारत - Khabar NonStop
भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने जीत अपने नाम दर्ज की। इस मैच को जीतने के बाद टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। भारतीय बल्लेबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट खोकर 46 ओवर में ही न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिनेश कार्तिक के चौके के साथ भारत ने छह विकेट से इस मुकाबले में जीत हासिल की। भारत की तरफ से शिखर धवन से सबसे ज्यादा 68 रन बनाये और वहीं दिनेश कार्तिक ने शानदार 64 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने भी 30 रनों को धाकड़ पारी खेली। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद रहते हुए 18 रन बनाये।
ख़त्म हुई नाराज़गी, 8 साल बाद सचिन-कांबली आये करीब, देखें तस्वीर
न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 230 रन बनाये थे। विराट ब्रिगेड को जीत के लिए 231 रनों का लक्ष्य मिला था। इस मैच में कीवी टीम से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाजों की चल न सकी, इस पिच पर 300 से ज्यादा रन बनाने के अनुमान लगाये जा रहे थे। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वालों में हेनरी निकोलस (42 रन) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (41 रन) शामिल रहे।
‘धोनी ही होते हैं मैदान पर हमारे कप्तान’
टीम इंडिया के धुरंधरों के स्कोर-
रोहित शर्मा – 07
शिखर धवन – 68
विराट कोहली – 29
दिनेश कार्तिक – 64 (नॉट आउट)
हार्दिक पंड्या – 30
महेंद्र सिंह धोनी – 18 (नॉट आउट)
कोहली ने बताया जडेजा और अश्विन के टीम में ना होने का राज
ये थीं आज की दोनों टीमें-
भारत। विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, एम एस धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार।
न्यूजीलैंड। केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), हेनरी निकोल्स, एडम मिल्ने, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर।
‘क्रिकेटर युवराज सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का कोई मामला दर्ज नहीं’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i50Kms
Comments
Post a Comment