sss

; //]]>

IMF ने भारत की विकास दर 0.50 फीसदी घटाकर 6.7 फीसदी किया - Khabar NonStop

 india gdp growthनई दिल्ली। IMF ने भार की विकास दर का अनुमान घटा दिया है। पहले का अनुमान 7.2 फीसदी था जिसे घटाकर 6.7 फीसदी कर दिया गया है। हालांकि IMF ने ये भी कहा है कि आने वाले वक्त में विकास दर में सुधार होने की पूरी संभावना है।

हनीप्रीत की रिमांड तीन दिनों के लिए बढ़ाई गई

नोटबंदी और GST के चलते विकास प्रभावित हुआ है

वर्ल्ड इकोनॉमी को लेकर IMF ने कहा कि भारत में विकास की रफ्तार धीमी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक नोटबंदी और GST के चलते कारोबार पर काफी बुरा असर पड़ा है। बता दें 8 नवंबर 2016 को मोदी सरकार ने एक झटके में 84 फीसदी करेंसी को चलन से बाहर कर दिया था। दूसरी तरफ 1 जुलाई को GST लागू कर केंद्र सरकार ने कुल मिलाकर 17 तरह के टैक्स और 23 तरह के सेस को समाप्त कर दिया।

IIT कानपुर ने 22 छात्रों को किया सस्पेंड

2018 में 7.4 फीसदी विकास दर का अनुमान

IMF और विश्व बैंक की सालाना बैठक से ठीक पहले रिपोर्ट जारी की गई है। IMF की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की विकास दर भारत से बेहतर है। 2017 में चीन की विकास दर का संभावित अनुमान 6.8 रखा गया है। 2018 के लिए चीन की विकास दर का अनुमान 6.5 फीसदी रखा गया है जबकि भारत की विकास दर 7.4 फीसदी रहने की संभावना है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wKJNnq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop