sss

; //]]>

सरफराज मामले की जांच कराएगा ICC

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद से सटोरिये के संपर्क किये जाने के मामले की जांच अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कराने का फैसला किया है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच बुधवार को खेले गये तीसरे वनडे के बाद सरफराज से सटोरियों ने कथिततौर पर सट्टेबाजी के लिये संपर्क किया था जिसकी कई सूत्रों ने पुष्टि भी की है।

हालांकि पाकिस्तानी कप्तान ने अपने टीम प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी थी। पाकिस्तानी टीम प्रबंधन ने बाद में इसकी जानकारी आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीयू) को दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद अब एसीयू ने इसकी जांच का जिम्मा अपने हाथ में ले लिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने ट््वीट कर कहा हमारे एक खिलाड़ी के साथ सटोरियों ने संपर्क किया था। नियमानुसार खिलाड़ी न पीसीबी को इसकी जानकारी दी जिसने बाद में आईसीसी को इस बारे में बताया। अब यह मामला दोनों पक्षों के हाथों में है।

आगे इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की जाएगी। इस वर्ष की शुरूआत में फरवरी में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान सुपर लीग(पीएसएल) के दूसरे संस्करण में कई पाकिस्तानी खिलाडिय़ों से सट्टेबाजों ने संपर्क किया था। इस मामले में कुछ पाकिस्तानी खिलाडिय़ों ने पीसीबी को सटोरियों से संपर्क किये जाने की जानकारी नहीं दी जो नियम उल्लंघन है। पाकिस्तानी बोर्ड ने शर्जील खान और खालिद लतीफ को पीसीबी के भ्रष्टाचार नियम उल्लंघन का दोषी करार देते हुये निलंबित कर दिया था तथा जुर्माने की सजा भी सुनाई थी।

The post सरफराज मामले की जांच कराएगा ICC appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yG5jvr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop