Huawei ने लॉन्च किया एक और दमदार स्मार्टफोन, जानें खासियत - Khabar NonStop
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी Huawei ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप मोबाइल Mate 10 और Mate 10 Pro को लॉन्च किया था वहीं अब इसी सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन Mate 10 Lite को लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत है कि इसमें 4 कैमरे दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन को खासतौर पर यूरोपियन बाजार के लिए डिजाइन किया गया है। इस स्मार्टफोन के कई कलर ऑप्शन है जिसमें, ग्रेफाइट ब्लैक, प्रस्टीज गोल्ड और ऑरोरा ब्लू शामिल है। इस फोन की कीमत 399 यूरो लगभग 30,500 रूपये रखी गई है।
Huawei ने लॉन्च किए शानदार स्मार्टफोन्स, जानें खासियत
Huawei Mate 10 Lite स्मार्टफोम में 5.9 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगट पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया सकता है। इस फोन में सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है इसमें 4 कैमरा दिया गया है यानि इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ डुअल फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। डुअल रियर कैमरा में एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3340mAh की बैटरी दी गई है।
HTC का U11 Plus स्मार्टफोन 2 नवंबर को होगा लॉन्च
Huawei Mate 10 Lite स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 5.9 inches
रैम: 4GB
स्टोरेज: 64GB
डुअल रियर कैमरा: 16MP, 2MP
फ्रंट कैमराः 13MP, 2MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 3340mAh
प्रोसेसर: 1.7GHz octa-core
कीमत : लगभग Rs. 30,500
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gPebYb
Comments
Post a Comment