HTC का U11 Plus स्मार्टफोन 2 नवंबर को होगा लॉन्च - Khabar NonStop
स्मार्टफोन कंपनी HTC अपनी स्मार्टफोन U11 का अपग्रेड वर्जन U11 Plus को लॉन्च कर सकती है। खबरों के मुताबिक इसे 2 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। कपनी 2 नवंबर को ताईपे में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। जिसमें U11 Plus के अपग्रेड वर्जन को पेश करेगी। मीडिया इन्विटेशन में 2 तारीख के साथ ‘U’ लिखा गया है जिसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी का नया डिवाइस U सीरीज का नया फोन होगा।
Xolo के इस फोन पर 5000 रूपये तक की भारी छूट
HTC U11 Plus को लेकर सामनें आ रहे लीक्स के अनुसार फोन को कपंनी द्वारा 18:9 के बॉडी रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की क्वॉडएचडीप्लस डिसप्ले देखने को मिल सकती है। कंपनी की ओर इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न 8.0 ओरियो पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।
BSNL के साथ Micromax का Bharat One फोन लॉन्च, जानें ऑफर
HTC U11 Plus के दो वेरिएंट में सामनें आ सकता है, जिनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी की मैमोरी दी जा सकती है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kW86NY
Comments
Post a Comment