Horoscope : जानिए आज का राशिफल, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल
Aaj ka rashifal : आज बन रहा है शोभन नामक नैसर्गिक शुभ योग हर राशि पर पड़ेगा असर। आप भी जाने अपने राशियों की स्थति और क्या होगा आप पर असर।
मेष राशि
साझेदारी में धन का निवेश आपके लिए लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूरे करेंगे । स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।
वृषभ राशि
आपकी लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है और तकनीकी खराबी के कारण आपके कार्य लंबित होंगे। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल संभव है।
मिथुन राशि
प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। आपको पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा और नौकरी में बदलाव संभव है।
कर्क राशि
परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा और परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। भाग्य साथ देगा और पुरनी समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे हैं, वह गलत है।
सिंह राशि
कम समय में काम को पूरा करेंगे और कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें, आपका अपना आपको धोखा दे सकता है।
कन्या राशि
आपका समय शुभ व अनुकूल होगा और घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
तुला राशि
सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा। आलस्य, प्रमाद से बचें।
वृश्चिक राशि
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। समय मध्यम रहेगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा।
धनु राशि
जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं।
मकर राशि
कई दिनों से अधूरे काम पूरे होंगे और धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा।
कुम्भ राशि
अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंब होगा और आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है।
मीन राशि
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।
The post Horoscope : जानिए आज का राशिफल, ये राशियां हो जाएंगी मालामाल appeared first on Times Bull.
from Times Bull http://ift.tt/2ldtApC
Comments
Post a Comment