Honor दिसंबर में लॉन्च करेगी बेजल-लेस स्मार्टफोन - Khabar NonStop
टेक कंपनियों के बीच बेजल लेस डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की होड़ लगी है। इस क्रम में एक और नया स्मार्टफोन दस्तक देने वाला है। Huawei की हैंडसेट मेकर कंपनी Honor ने अपने बेजल लेस स्मार्टफोन लॉन्च की तारीख का ऐलान किया है। इसके लिए 5 दिसंबर को एक इवेंट लंदन में किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का टीजर भी जारी किया गया है। हालांकि इस फोन के बारे में कुछ भी आधिकारिक नहीं है।
Reliance JIO का धमाकेदार ऑफर यहां जानें
स्मार्टफोन के टीजर में टैगलाइन लिखा है ‘Max your view’ इसके अलावा इस टीजर में कम बेजल वाली स्क्रीन भी देखी जा सकती है। अनुमान के मुताबिक इसमें डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। हाल ही में Huawei ने नया Kirin 970 चिपसेट लॉन्च किया है, इसलिए उम्मीद है कि इस स्मार्टफोन में कंपनी नया प्रोसेसर दे सकती है।
अब Vodafone-Idea मिलकर लॉन्च कर सकते हैं सस्ता 4G स्मार्टफोन
कंपनी ने हाल ही में अपनी पहली बेजल लेस स्मार्टफोन Honor 7X और Honor 9i लॉन्च किया है इसलिए यह नया स्मार्टफोन कंपनी की पहली बेजल लेस स्मार्टफोन नहीं होगी। इस स्मार्टफोन में कपंनी ने दो रियर कैमरा और दो फ्रंट कैमरा दिया था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i9CG5N
Comments
Post a Comment