Honor का मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स - Khabar NonStop
Huawei की ब्रांड Honor ने अपना नया स्मार्टफोन Honor 7X को लॉन्च किया है। यह नया फोन पिछले 6X का ही अगल मॉडल है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन के तीन वेरिएंट बाजार में उतारे हैं। जिसमें 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज में उतारा गया है। जिसकी कीमत क्रमशः CNY 1299 लगभग 12,890 , CNY 1,699 लगभग 16,850, CNY 1,999 लगभग 19,820 रखी गई है। इस फोन को औरोरा ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। यह फोन 17 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
फेसबुक ने लॉन्च किया वर्चुअल रियलिटी हेडसेट
Honor 7X स्मार्टफोन में 5.93 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रिडोल्यूशन 1080×2160 पिक्सल है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नूगट पर चलता है। फोन में 4 जीबी रैम दिया गया है और इसके तीन स्टोरेज वेरिएंट 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी में पेश किए गए हैं। फोन की कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का दो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा किया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3340mAh की बैटरी दी गई है।
इस मोबाइल कंपनी के साथ मिलकर JIO दे रहा 20 जीबी फ्री डेटा
Huawei Honor 7X स्मार्टफोन के फीचर्स
डिस्प्ले: 5.93 inches
रैम: 4GB
स्टोरेज: 32GB
रियर कैमरा: 16MP
फ्रंट कैमराः 8MP
OS: Android 7.0
बैटरी: 3340mAh
प्रोसेसर: 1.7GHz octa-core
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i6kDNI
Comments
Post a Comment