sss

; //]]>

Honda की नई Sports-ev कॉन्सेप्ट कार में ये हैं खासियत

ऑटो डेस्क: जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने 45वें टोक्यो मोटर शो में अपनी एक नई EV कॉन्सेप्ट कार से पर्दा उठा लिया है। कंपनी का दावा है कि ड्राइवर के इच्छा अनुसार यह कार स्पीड परफॉर्म करेगी।होंडा की नई ईवी कॉन्सेप्ट में हाई परफॉरमेंस इलैक्ट्रिक बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और इस कार की बॉडी भी छोटे आकार की होने के साथ आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है।कार का बैलेंस और गतिशीलता बनाए रखने के लिए कंपनी ने कार पर काफी काम किया है। इस कार की इलैक्ट्रिक मोटर कार को बेहतरीन रफ्तार के साथ आरामदायक ड्राइव देती है।

इस कार को ऑल-इलैक्ट्रिक बनाया है जो होंडा की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टैक्नोलॉजी पर काम करेगी। यह कार ईवी प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है।होंडा ने इस कार को नई जनरेशन वाली स्पोर्ट्स कार डिज़ाइन में बनाया है और कार में दिया गया ब्लैक कलर टोन, गोल एलईडी हैडलैंप्स, बेहतरीन स्टाइल का बोनट, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स कार को शानदार लुक देते हैं।कंपनी ने स्पोर्ट्स ईवी कॉन्सेप्ट को होंडा एआई टैक्नोलॉजी से लैस किया है जिसका पूरा नाम होंडा ऑटोमेटेड नैटवर्क असिस्टेंस है। होंडा का कहना है कि इसका मकसद ड्राइवर और कार के बीच संपर्क बनाना है।

The post Honda की नई Sports-ev कॉन्सेप्ट कार में ये हैं खासियत appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zh9am0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop