सुनंदा पुष्कर मर्डरः सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका HC ने की खारिज - Khabar NonStop
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और मशहूर वकील सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी।
Delhi High Court dismisses Subramanian Swamy's petition in Sunanda Pushkar death case. http://pic.twitter.com/xbbDdmU8Q1
— ANI (@ANI) October 26, 2017
इस मामले में हाईकोर्ट ने स्वामी को तगड़ा झटका दिया है। सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की जांच दोबारा एसआईटी से कराने की मांग की थी।
‘दिल्ली विश्वविद्यालय शुतुरमुर्ग की तरह व्यवहार कर रहा’: हाईकोर्ट
‘जांच पर शशि थरूर का कोई दबाव नहीं’
दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका को खारिज कर दिया। स्वामी ने 6 जुलाई को यह याचिका दायर की थी। इसमें स्वामी ने कोर्ट से मांग की थी कि सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले की दोबारा एसआईटी से अपनी निगरानी में जांच करवाए। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर कहा कि जांच प्रक्रिया में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर का कोई दबाव नहीं है।
दिल्ली की हवा का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, बन रही स्मॉग जैसी परत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gLsCzH
Comments
Post a Comment