sss

; //]]>

‘मर्सल’ के प्रोड्यूसर ने कहा- ‘जरूरी है, तो हटा देंगे GST से जुड़ा सीन’ - Khabar NonStop

mersalमुंबई। साउथ स्टार विजय स्टारर फिल्म ‘मर्सल’ बॉक्स ऑफिस पर जितना अच्छा प्रदर्शन कर रही है, उसके साथ साथ इस फिल्म से जुड़ने वाले विवादों की संख्या भी उतनी ही बढ़ती जा रही है। बता दें कि भाजपा ने फिल्म ‘मर्सल’ से नोटबंदी और जीएसटी से जुड़े संदर्भ हटाने की मांग की थी।

ताजमहल देखने पहुंची माधुरी, कहा ‘ये प्यार कभी खत्म नहीं होगा’

अब इसी मामले में फिल्म को प्रोड्यूस करने वाली कंपनी ‘श्री थेनंदल फिल्म्स’ ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर डेढ़ पेज का एक लेटर शेयर किया है। ये लेटर तमिल भाषा में हैं जिसमें प्रोड्यूसर मुरली रामास्वामी ने कहा है, ‘हमने बीजेपी नेताओं को अपना पक्ष बता दिया है। अगर जरूरी है, तो हम उन दृश्यों को हटाने के लिए तैयार हैं, जिनसे गलतफहमी पैदा हो रही है।’

आपको बता दें कि फिल्म मर्सल में जीएसटी से जुड़ा एक सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें फिल्म के हीरो विजय कह रहे हैं, ‘सिंगापुर में 7 प्रतिशत जीएसटी है, फिर भी वहां मुफ्त मेडिकल सुविधाएं हैं। जबकि भारत में दवाइयों पर 12 प्रतिशत जीएसटी है और अल्कोहल पर कोई जीएसटी नहीं है।’ यहाँ तक कि इस सीन में विजय गोरखपुर ट्रेजेडी पर भी बोलते नजर आ रहे हैं।

इस बात का समर्थन शुक्रवार को कमल हसल ने भी किया है और वह खुलकर विजय के समर्थन में हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zt4Eg0

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop