Google के इस स्मार्टफोन पर मिल रहा है भारी छूट - Khabar NonStop
दिवाली के मौके पर ई-कॉमर्स साइट पर ऑफर जारी है। इस दौरान बड़े ऑफर्स और डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। जो ग्राहक इस दिवाली स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। उनके लिए अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट पर Google Pixel XL पर भारी छूट दिया जा रहा है।
BSNL का दिवाली धमाका, इन ग्राहकों को मिलेगा लाभ
जिसके तहत Google Pixel XL को 67,000 रूपये की जगह 39,999 रूपये में सेल किया जा रहा है। इसमें कुल 40 फीसदी यानी कि 27,001 रूपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा ग्राहक इस स्मार्टफोन में 20,000 रूपये तक का एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही जो ग्राहक HDFC बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदने के इच्छुक हैं उन्हें 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिलेगा।
इस दिन लॉन्च होगा Oppo का नया स्मार्टफोन F5
Google Pixel XL के खूबियों की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का क्वॉड HD डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 4GB रैम के साथ क्वॉड कोर 2.15GHz प्रोसेसर मौजूद है. इसकी बैटरी 3450 mAh की है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, वहीं इसका रियर कैमरा 12.3 मेगापिक्सल का है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zb3ANY
Comments
Post a Comment