FTII के नए चेयरमैन बने, अनुपम खेर - Khabar NonStop
भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान के नए चेयरमैन की नियुक्ति हुई है, वहीं सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को इस संस्थान का नया चेयरमैन बनाया है। इससे पहले यहां के चेयरमैन गजेंद्र चौहान थे। उनकी इस नियुक्ति पर फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।
कुंदन शाह की शोकसभा में सादे लिबास में पहुंचे शाहरुख, देखें तस्वीरें
सुभाष घई का कहना
वहीं फिल्म निर्देशक सुभाष घई का कहना है की, ‘वह इस पद के लिए उपयुक्त हैं और मैं इसका स्वागत करता हूं। अनुपम अच्छे शिक्षक साबित होंगे।’ बता दें कि चौहान की नियुक्ति काफी विवादित रही थी। गजेंद्र चौहान ने अनुपम खेर को चेयरमैन बनाए जाने पर खुशी जताई है। सरकारी हलकों से लगातार संकेत मिल रहे थे कि नए अध्यक्ष के लिए फिल्म जगत की हस्तियों में से ही किसी को चुना जाएगा और ऐसा ही हुआ।
फिर से बनाना चाहता हूं ‘कभी अलविदा न कहना’: करण जौहर
गजेंद्र चौहान का कार्यकाल हुआ पूरा
गजेंद्र चौहान का कार्यकाल मार्च में पूरा हो गया था, लेकिन दूसरे कार्यकाल के लिए किसी तरह का आदेश अभी तक जारी नहीं हुआ था। इसका संदेश साफ था कि सरकार ने नए अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी थी। गजेंद्र चौहान को जब इस संस्थान का चेयरमैन नियुक्त किया गया था तो वहां कई वर्षों से काबिल छात्रों ने अभिनय जगत में उनकी काबिलियत पर सवाल उठाते हुए भारी विरोध किया था। बाद में इस विरोध ने सियासी रंग पकड़ लिया था और नियुक्ति के करीब सात महीने तक वह अपना पदभार नहीं संभाल पाए थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ybfEiT
Comments
Post a Comment