अंकित तिवारी समेत तीन सिंगर्स के खिलाफ FIR दर्ज - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड के तीन फेमस प्लेबैक सिंगर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दरअसल अंकित तिवारी, शिल्पा राव और आकृति कक्कड़ पर पर पैसा लेकर म्यूजिक कॉन्सर्ट न करने का आरोप है। हालाँकि ये मामला दो साल पुराना है।
एक यूएस बेस्ड कंपनी ने अंकित तिवारी, शिल्पा राव और आकृति कक्कड़ पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 30 लाख रुपए की फीस लेने के बाद भी परफॉर्म नहीं किया। इसी आरोप के चलते इन सिंगर्स पर ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही इन सभी को नोटिस भेजकर तत्काल अपने बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया गया है।
‘गोलमाल अगेन’ के नाम दर्ज हुआ अनूठा रिकॉर्ड
बता दें कि फिलहाल ये तीनों ही सिंगर मुंबई में नहीं हैं। जिस कारण पुलिस और इन्तजार करना पड़ेगा। गौरतलब है कि विवादों से अंकित तिवारी का पुराना नाता है और यह पहली बार नहीं जब उनपर कोई आरोप लगा है। पहले भी उनपर तमाम संगीन आरोप लग चुके हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ylDHOA
Comments
Post a Comment