FIFA Under-17 World Cup: इराक राउंड 16 में
कोलकाता / गुवाहाटी। इराक ने इंग्लैंड से 0-4 से हारने के बावजूद ग्रुप एॅफ से दूसरे स्थान की टीम के रूप में शनिवार को फीफा अंडर -17 विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के राउंड-16 में प्रवेश कर लिया। इंग्लैंड ने इस जीत के साथ जीत की हैट्रिक पूरी कर ली और वह ग्रुप में शीर्ष पर रहा। कोलकाता के युवा भारती क्रीड़ांगन में इंग्लैंड की तरफ से एंजेल गोम्स ने 11 वें, स्मिथ रोव ने 57 वें और डेनियल लोडर ने 59 वें तथा 71 वें मिनट में गोल किए।
इसी ग्रुप के गुवाहाटी में खेले गए एक अन्य मु$काबले में मेक्सिको और चिली का मैच गोल रहित बराबरी पर छूटा जिससे मेक्सिको का नॉकऑउट दौर में जाने का सपना टूट गया। मेक्सिको की टीम दो अंकों के साथ तीसरे और चिली की टीम एक अंक के साथ चौथे स्थान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
The post FIFA Under-17 World Cup: इराक राउंड 16 में appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ymGvZ6
Comments
Post a Comment