sss

; //]]>

FD और RD पूरा होने पर पैसे लेकर चंपत हुआ कंपनी का मालिक - Khabar NonStop

company forgeryमथुरा। मथुरा में जाफ इंडिया निधि लिमिटेड के नाम से चल रही कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर लाखों का घोटाला कर फरार हो गया। जिन लोगों का पैसा डूबा है उन्होंने आज ऑफिस का घेराव किया और जमकर हंगामा किया।

बच्चों के सामने पत्नी को मारा चाकू

लोगों से FD और  RD करवाता था

यह मामला है रिफाइनरी थाना क्षेत्र का। नरसी विहार टाउनशिप में जाफ इंडिया निधि लिमिटेड कंपनी  का ऑफिस है। यह कंपनी एक तरीके से इंवेस्टमेंट कंपनी थी। यहां लोग अपना FD और  RD करवाते थे। कस्टमर को सस्ती दर पर लोन भी मिलती थी। कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर राम कुमार पाठक मथुरा के ही सोनाई थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

अखिलेश का बीजेपी सरकार  पर जबरदस्त हमला

पुलिस करेगी कार्रवाई ?

कंपनी के साथ जो लोग जुड़े उन्हें मार्केटिंग का काम सौंपा गया। उनसे कहा गया कि वे फिल्ड में जाकर नए क्लाइंट बनाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को कंपनी से जोड़ें। सभी नए क्लाइंट का पैसा जिस अकाउंट में जमा होता था वह अकाउंट मैनेजिंग डायरेक्टर राम कुमार पाठक के नाम पर था। FD और  RD पूरा होने पर मैनेजिंग डायरेक्टर ने पूरा पैसा निकाल लिया और फरार हो गया। कंपनी के किसी भी कर्मचारी को सैलरी तक नहीं मिली है। मामला पुलिस के संज्ञान में तो आ गया है लेकिन देखना है कि पुलिस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yZKxpH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop