sss

; //]]>

DM डॉ रोशन जैकब ने दिए कुछ खास निर्देश - Khabar NonStop

 Roshan Jacob बुलन्दशहर । जिलाधिकारी डॉ रोशन जैकब की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में वलीपुरा नहर की पटरियों को सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर हुई चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने डीएफओ को पटरियों एवं नहर के किनारों की सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने नहर के किनारे वन विभाग की पटरी पर घाटों का निर्माण किये जाने, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर ग्रील स्थापित किये जाने का अनुमानतः 15 लाख की धनराशि से तत्काल कार्य कराये जाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने हेतु बुलन्दशहर विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया।

मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ियों ने किया हंगामा

इन मुद्दों पर दिया ध्यान

बता दें की उन्होंने प्रस्ताव में पटरी के सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटक स्थल आकर्षित बनाये जाने के लिए मोबाईल टायलेट, चिडियाघर, पथ प्रकाश व्यवस्था, पटरियों का निर्माण एवं घाटों पर नौका विहार के लिए नौकाओं की व्यवस्था एवं अन्य कार्यों को प्रस्ताव में सम्मिलित करने के निर्देश दिये। उन्होंने डीएफओ को यह भी निर्देशित किया कि वह पीपीपी मॉडल पर निजी संस्थाओं से सम्पर्क कर सौन्दर्यीकरण के कार्य को अविलम्ब प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

मजदूरी के भुगतान पर दिया ध्यान

इन सबके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि मजदूरी के भुगतान के रूप में मनरेगा योजना से भी भुगतान करा लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि वलीपुरा निरीक्षण भवन की 2 किमी0 पटरी के निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। इस पटरी निर्माण होने से नागरिकों को मॉर्निंग वॉक का एक अच्छा वातावरण नहर किनारे प्राप्त हो सकेगा।

अलीगढ़। महिला थाना अब तालों के भरोसे

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gFfewU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop