Diwali Special 2017: मेकअप करते समय अपनाएं ये टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क। कई लोग आंखो में होने वाली एलर्जी से काफी परेशान रहते है। कुछ लोगों की आंखे काफी सेंसिटिव होती है और इसी कारण उनको मेकअप सेे एलर्जी हो जाती है। मेकअप करना हर लड़की को पसंद होता है लेकिन एलर्जी के कारण वे मेकअप करने से डरती है। और यही नहीं किसी फंक्शन या पार्टी में भी आपको मेकअप करने से डर लगता है। इसलिए आज हम आपको मेकअप करने के कुछ टिप्स देंगे जिससे आपको आंखों में एलर्जी या किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगीं। आइए जानते है कि सेंसिटिव आंखों का मेकअप करते समय आपको किन बातों पर ध्यान देना चाहिए ….
(1) ब्रश :-
हमेशा मेकअप करते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि गंदे ब्रश का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। क्योंकि इससे आपको आंखों में एलर्जी और सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पद सकता है। इसलिए मेकअप करने से पहले ब्रश को अच्छे से उसे धों लें।
(2) क्रीमी शैडोज :-
अगर आप भी अपनी आंखों को एलर्जी से बचाना चाहते है तो इसके लिए शिमरी आईशैडो के बजाएं क्रीमी शैडोज का इस्तेमाल करें। यह बहुत ही हासन उपाय है इस समस्या से बचने का। इसे लगाने से यह फायदा मिलता है कि यह सेंसटिव आंखों में किसी प्रकार की गंदी परत को भी नहीं जमने देते।
(3) आईलाइनर :-
अगर आप आईलाइनर का इस्तेमाल करते है तो आंखों के उपर आईलाइनर लगाना तो ठीक है लेकिन आंखों के नीचे लाईनर भूलकर भी न लगाएं।क्योंकि ऐसा करने से आंखों में जलन, आंखों से पानी आने की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
(4) अच्छे प्रॉडक्ट्स :-
इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आंखों पर हमेंशा अच्छे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। इसके अलावा अपने प्रॉडक्ट्स को ज्यादा समय तक इस्तेमाल न करें। उन्हें समय-समय पर बदलते रहे।
The post Diwali Special 2017: मेकअप करते समय अपनाएं ये टिप्स appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yiFvqB
Comments
Post a Comment