sss

; //]]>

Diwali Special 2017: धनतेरस के दिन खरीदना न भूलें ये चीजें, बरसेंगा धन

इंटरनेट डेस्क। आप सब भी यह जानते है कि दिवाली का त्यौहार आने वाला है और यह त्यौहार हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनके स्वागत के लिए लोग कई दिनों पहले से ही तैयारियां करने लग जाते है। आपको बता दें कि दीपों का यह त्यौहार 17 अक्टूबर को धनतेरस के साथ शुरू होंगा और 21 अक्‍टूबर को भैया दूज के साथ समाप्त होगा। धनतेरस के दिन सभी लोग अपने घर में कुछ न कुछ चीज खरीदकर जरूर लाते है। लोगों की इसके पीछे यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई हर चीज से घर में सुख -समृद्धि आती है। आज हम आपको यह बताने जा रहे है कि इस दिन इन 4 चीजों में से एक चीज जरूर खरीदें, क्योंकि ये चीज मां लक्ष्मी को आपके घर की ओर आकर्षित करती है। और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आइए जानते है इन चीजों के बारे में …

(1) धनतेरस के दिन चांदी का स‌िक्का या बर्तन जरूर खरीदें। अगर आप चांदी का सिक्का नहीं खरीद सकते तो एक छोटी सी चम्मच ही खरीद लें और इससे ही देवी लक्ष्मी की पूजा करें। ऐसा करने से यकीन मानिए मां लक्ष्मी आपके ऊपर जरूर प्रसन्न होंगी। और यही नहीं इस दिन चांदी के लक्ष्मी जी और गणेश जी भी खरीदे जा सकते है। और पूजन के बाद इन्हें अपनी त‌िजोरी में रखें और न‌ियम‌ित इनकी पूजा करें इससे आपके धन में जरूर वृद्ध‌ि होगी।

(2) धनतेरस के द‌िन धनिये के बीज खरीदना काफी शुभ माना जाता है क्योंकि इसको धन का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से आपके घर में पेसो की कभी कमी नहीं आएंगी। लक्ष्मी पूजन के समय देवी को धन‌िया अर्प‌ित करने के बाद अपने बागीचे में इसके कुछ बीज बो दें और कुछ बीजों को त‌िजोरी में रखें। इससे आपके धन में वृद्धि होंगी।
(3) अगर आप इस दिन अपनी पत्नी को लाल वस्‍त्र और श्रृंगार सामग्री खरीदकर उन्हें उपहार में देते है तो ऐसा करना काफी शुभ माना जाता है। और अव‌िवाह‌ित व्यक्त‌ि क‌िसी अन्य सुहागन स्‍त्री को यह उपहार दे सकते है। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति बनी रहेंगी।


(4) अगर आपका इरादा इस दिन त‌िजोरी और स्टील के बर्तन खरीदने का है तो आप यह भी खरीद सकते है, लेक‌िन इस बात का जरूर ध्यान रखें कि यह राहु की वस्तु होने के कारण एल्युम‌िन‌ियम और शीशे की वस्तु धनतेरस के द‌िन भूलकर भी न खरीदें। इससे आपको नुकसान हो सकता है।

The post Diwali Special 2017: धनतेरस के दिन खरीदना न भूलें ये चीजें, बरसेंगा धन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hDECPQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop