Diwali special 2017 : इस तरह करें कम बजट में अपने घर की सजावट
लाइफस्टाइल डेस्क। हिंदू धर्म में दिवाली के त्यौहार को ही सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। और इस त्यौहार भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह दिन सभी लोगो के लिए बहुत ही खास होता है इस दिन को लेकर हर व्यक्ति के मन में बहुत ही उत्साह होता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और कई दिनों पहले से ही उनके स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती है। दीवाली के दिन सभी लोग अपने घरों को बड़े ही सुंदर तरीके से सजाते है और खूब दीपमाला करते है। आजकल मार्किट में दीवाली डैकोरेशन के लिए कई तरह के सामान मिलते है लेकिन ये मंहगी चीजें खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप कम बजट में ही अपने घर को खूबसूरत ढंग से सजा सकते है। आइए जानते है उन तरीकों के बारे में ….
(1) मिट्टी के दीए :-
दीवाली के दिन घर के सभी कोनों में दीए जलाकर घर को सजाया जाता है इससे पूरा घर काफी सुंदर दिखाई देने लगता है। मार्किट में कई तरह के मंहगे दीए मिलते है अधिकतर लोग वही खरीदना अधिक पसंद करते है। लेकिन जिन लोगों का बजट कम होता है वे ऐसे मंहगे दीए नहीं खरीद पाते। ऐसे में आप सिंपल मिट्टी के दीयों से ही घर सजाकर उसे सुंदर बना सकते है।
(2) पेपर पेस्टिंग :-
जिन लोगो का बजट कम होता हैं वे घर की सजावट के लिए पेपर पेस्टिंग का भी इस्तेमाल कर सकते है। ज्यादातर लोग दीवाली पर अपने घरों में पेंट करवाते हैं ताकि घर की गंदगी साफ हो सके। जो लोग पेंट नहीं करवा सकते वे दीवारों को पेपर पेस्टिंग के जरिए अलग अंदाज से डेकोरेट कर सकते है। इससे खर्चा भी कम होगा और घर को एक अलग लुक भी मिलेगा। घर को कम बजट में सजाने का यह सबसे बेहतर तरीका है।
(3) कागज के कैंडल :-
दीवाली पर मार्किट में कई रंग-बिरंगी और डिजाइन किए हुए कैंडल मिल जाते हैं लेकिन ये काफी मंहगे होते है। अगर आपका बजट कम है तो ऐसे में घर पर ही सिंपल मोमबत्ती को रंग-बिरंगे कागज की मदद से कई तरह से डेकोरेट कर सकते है। आप चाहे तो मोमबत्ती के चारों तरफ कलरफुल कागज लपेट सकते है या किसी चार्ट पेपर में बीच-बीच में कटिंग करके उसमें भी मोमबत्ती रख सकते हैं जो एक लैंप का भी काम करेगी। यह तरीका भी बहुत अच्छा है।
(4 ) साड़ी के पर्दे :-
दिवाली की सजावट के लिए कुछ लोग अपने घर के पर्दे भी बदल देते है। जिन लोगो का काफी कम बजट होता है वे ये सब खरीदने में सफल नहीं होते है ऐसे में आप नए पर्दे लेने की बजाए अपनी पुरानी साड़ियों से भी पर्दे बनवा सकते है। इससे आपका खर्चा भी काफी कम होंगा और घर को नया लुक भी मिल जाएगा।
(5) फूलों से घर सजाएं :-
वैसे तो मार्किट में सजावट के लिए कई तरह की चीजे मिलती है लेकिन आप इन महंगे सामानों के बजाय रंग-बिरंगे फूलों से भी घर को सजा सकते है।सजावट के लिए आप चाहें तो एक बड़े बाउल में पानी डालकर उसमें भी फूल और दीए डालकर टेबल के बीच में रख सकते है। यह घर में आने वाले मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। और घर को एक नया ही लुक देगा।
The post Diwali special 2017 : इस तरह करें कम बजट में अपने घर की सजावट appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zk76Go
Comments
Post a Comment