Diwali Special 2017 : पूजा में जरूर करें इन चीजों का प्रयोग, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान
इंटरनेट डेस्क। हिन्दू-धर्म में दिवाली का त्यौहार ही सबसे बड़ा माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उनके स्वागत के लिए लोग कई दिनों पहले से तैयारियां चालू कर देते है। हर कोई चाहता है कि धन की देवी मां लक्ष्मी की हमेंशा उन पर विशेष कृपा बनी रहे और उन्हें खुश करने के लिए वे विधि -विधान से पूजा -पाठ करते है। लोगों की यह मान्यता होती है कि इस दिन मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है और उनके आने से घर में सुख -समृद्धि बनी रहती है। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए उनकी पूजा करने के साथ ही उनका पसंदीदा प्रसाद भी अर्पित करते है। आइए जानते है उनके 5 पसंदीदा प्रसाद के बारे में जिससे वे श्रद्धालुओं पर महरबान हो जाती है ….
(1) अगर आप भी यह चाहते है कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहें तो उनको पानी में उगने वाला फल यानि मखाना अर्पित करें। यह इनको काफी पसंद है। इसके पीछे यह कारण है कि मखाना जल में एक कठोर आवरण में बढ़ता है। इसलिए यह हर तरह से शुद्घ और पवित्र रहता है इसलिए इसका प्रयोग यज्ञ और हवन में भी किया जाता है। आप भी पूजा में इस बात का जरूर ध्यान रखें।
(2) इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए पूजा में जल सिंघाड़ा जरूर रखें और आपको भी इस समय बाजार में जल सिंघाड़ा खूब दिखता होगा। ऐसा माना जाता है कि यह मां लक्ष्मी के पसंदीदा फलों में से एक है। इसका कारण यह है कि यह भी एक जलीय मौसमी फल है और इसका सेवन करना हमारी सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है।
(3) नारियल का प्रयोग पूजा में करना काफी शुभ माना जाता है। यह लक्ष्मी माता का प्रिय फल भी है इसलिए नारियल को श्रीफल कहा गया है। मखाने की तरह यह भी कठोर आवरण से ढ़के होने के कारण यह शुद्ध और पवित्र रहता है। लक्ष्मी माता को नारियल का लड्डू, कच्चा नारियल और जल से भरा नारियल अर्पित करने से माता प्रसन्न होती है और उस पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेंशा बनी रहती है।
(4) यह माना गया है कि ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मखाना, जल सिंघार और बताशे ये तीनों चीजें ही चन्द्रमा से संबंधित वस्तुएं है। यह माना जाता है कि चन्द्रमा देवी लक्ष्मी का भाई है। और चन्द्र से संबंध होने के कारण बताशे मां लक्ष्मी को काफी पसंद है। यही कारण है कि दीपावली में बताशे और चीनी के खिलौने लक्ष्मी माता को अर्पित किए जाते है। इसलिए अगर आप भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है तो पूजा में इन चीजों का प्रयोग जरूर करें।
The post Diwali Special 2017 : पूजा में जरूर करें इन चीजों का प्रयोग, मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xFIbzT
Comments
Post a Comment