sss

; //]]>

Diwali special 2017: पनीर ब्रेड रोल बनाने की आसान रेसिपी

हेल्थ डेस्क। आजकल सभी लोगों को फास्ट फूड खाना बहुत पसंद होता है। और बदलते लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग फास्ट फूड खाना ही पसंद करते है। अब दिवाली का त्यौहार भी आने वाला है लोगों को साफ़ सफाई में टाइम में इतना समय नहीं मिल पाता कि वे खाना बना सकें। इसलिए आज हम आपको पनीर ब्रेड रोल बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है। यह विधि बहुत ही आसान है। ये खाने में स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक है और यही नहीं इनको बनाने में भी समय नहीं लगता। आइए जानते है इसे बनाने की आसान रैसिपी के बारे में ….

आवश्यक सामग्री :-
(1) 1 कप पनीर( कद्दूकस किया हुआ)
(2) ½ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
(3) ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
(4) 2 चम्मच शिमला मिर्च( कटी हुई)
(5) ¼ चम्मच जीरा पाउडर
(6) ¼ चम्मच गर्म मसाला
(7) 2 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
(8) ¼ चम्मच आमचूर पाउडर
(9) 2 बड़ा चम्मच धनिये के पत्ते( कटे हुए)
(10) ¼ बड़ा चम्मच नमक
(अन्य सामग्री)
(11) 6 स्लाइस ब्रेड, व्हाइट / ब्राउन
(12) 3 चम्मच हरी चटनी
(13) रोस्टिंग के लिए बटर


बनाने की विधि :-
पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में 1 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च, ½ चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, ½ लाल मिर्च पाउडर, ¼ चम्मच जीरा पाउडर, ¼ गर्म मसाला, ¼ आमचूर पाउडर, 2 बड़े चम्मच टोमैटो सॉस, 2 बड़े चम्मच धनिए के पत्ते, ¼ चम्मच नमक डालें और फिर इन सबको अच्छे से मिलाएं। अब ब्रेड स्लाइस ले और उसके चारों तरफ जो डार्क हिस्सा होता है उसे निकल लें। इसके बाद ब्रेड को रोटी की तरह बेल लें। ऐसा करने से ब्रेड अच्छे से रोल होगी। अब उस ब्रेड पर ½ चम्मच हरी चटनी लगाएं फिर इसमें पहले तैयार की हुई पनीर की कुछ मात्रा हथेली में लें और उसे बेलनाकार आकार दें। फिर इसको ब्रेड स्लाइस पर रखें और उसे भी बेलनाकार रोल कर लें। ऐसे ही बाकी की पनीर ब्रेड रोल बना लें। अब एक पैन में बटर डालकर गर्म करें और ब्रेड रोल को उसमें रोस्ट कर लें। सेंकते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि ब्रेड रोल को सभी साइड से सेकें। अब आप इसे हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें। यकीन मानिए ये खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे।

The post Diwali special 2017: पनीर ब्रेड रोल बनाने की आसान रेसिपी appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xFyS34

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop