sss

; //]]>

Diwali Special 2017: स्वादिष्ट घेवर के साथ मनाएं ये खास दिन

हेल्थ डेस्क। सभी के लिए दिवाली का त्यौहार बहुत ही खास होता है। और कई लोग मीठे के काफी शौकीन होते है। दीवाली का त्यौहार मिठाइयों के बिना अधूरा होता है। अगर आपको दिवाली पर कुछ बनाना है तो आज हम आपको घेवर बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। आपने बाजार से खरीदकर ताे बहुत बार घेवर खाया हाेगा, लेकिन अब अाप अासानी से इसे घर पर बना सकते है। यकीन मानिए ये आपको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। आइए जानते है इसको बनाने की रेसिपी के बारे में …

आवश्यक सामग्रीः-
(1) चीनी – 470 ग्राम
(2) पानी – 220 मिलीलीटर
(3) नीबू का रस – 1 बड़ा चम्मच
(4) राेज वॉटर – 1 बड़ा चम्मच
(5) घी – 50 मिलीलीटर
(6) मक्की का आटा – 1 बड़ा चम्मच
(7) मैदा – 210 ग्राम
(8) पानी – 600 मिलीलीटर
(9 ) बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
(10) बादाम – गार्निशिंग के लिए
(11) पिस्ता – गार्निशिंग के लिए
(12) गुलाब की पंखुड़ियां – गार्निशिंग के लिए
(13) चांदी का वर्क – गार्निशिंग के लिए

बनाने की आसान विधि :-
घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें, उसमें 470 ग्राम चीनी, 220 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर इसे उबाल लें और चीनी को पिघलने दें। अब इस मिश्रण में 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच राेज वॉटर डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद एक बाउल में 50 मिलीलीटर घी डालकर तब तक फैंटें, जब तक कि यह क्रीमी सा नहीं बन जाता। फिर इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच मकई का आटा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
फिर 210 ग्राम मैदा, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर और 600 मिलीलीटर पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद एक कड़ाही में थाेड़ा सा घी गर्म करें। इसमें एक गाेल आकार का बर्तन रखें, जाे दाेनाें तरफ से खुला हाे। अब तैयार मिश्रण काे इसमें डाल दें। एक बार जब यह हल्के भूरे रंग का हाे जाए तो उस पर घी डालें और बर्तन काे उठा लें। अब घेवर काे उठाएं और इसे चीनी के घाेल में डालकर 30 सैकंड तक रखें। इसके बाद इसे बादाम, पिस्ता, चांदी का वर्क और गुलाब की पंखुड़ियाें से इसकी सजावट करें। लीजिए घेवर बनकर तैयार है। यकीन मानिए ये आपको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे और इसको बनाने की रेसिपी भी आसान है।

The post Diwali Special 2017: स्वादिष्ट घेवर के साथ मनाएं ये खास दिन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2x1SZ7e

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop