sss

; //]]>

Diwali Special 2017 : दिवाली पर खरीदें झाडू मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान

इंटरनेट डेस्क। आप भी यह जानते है कि झाडू का इस्तेमाल घर की सफाई के लिए किया जाता है। और जिस प्रकार घर में हर चीज का अपना महत्व और स्थान होता है ठीक उसी प्रकार झाडू का भी महत्वपूर्ण स्थान है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि झाडू घर के अंदर से सारी नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को दूर कर देता है। और शास्त्रों में कहा गया है कि झाडू का अपमान करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती है। इसलिए झाडू का अपमान कभी नहीं करना चाहिए और दिवाली के दिन झाडू जरूर खरीदनी चाहिए। आइए जानते है कि झाडू से कौन -कौन धार्मिक मान्यताएं जुडी हुई है? …..

(1) ग्रंथों में झाडू का वर्णन मां लक्ष्मी के अंश के रूप में किया गया है। और जिस घर में दीवाली के दिन या कभी भी झाडू पर पैर लगाया जाता है या उसका अपमान किया जाता है तो उस घर में धन का नुकसान जरूर होता है। इसलिए भूलकर भी झाडू के पैर नहीं लगाना चाहिए।

(2) झाडू को रखते समय हमेंशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि झाडू को कभी भी खुले स्थान पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि ऐसा करना अपशकुन माना जाता है। और यही नहीं झाडू को भूलकर भी मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए इसे हमेशा छिपा कर ही रखना चाहिए।

(3) जिस तरह से आप लक्ष्मी मां को सम्मान देते है उसी तरह से आप झाडू को भी सम्मान दें। यानि कभी भी झाडू पर पैर न लगाएं। इससे आपके घर में सुख -समृद्धि बनी रहेंगी।

(4) झाडू को रखते समय हमेंशा इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसे कभी भी खड़ा न रखें क्योंकि वास्तुशास्त्र के अनुसार झाडू को खड़ा करकर नहीं अपितु इसे लेटाकर रखना चाहिए। ऐसा करने से झाडू का अपमान होता है और इससे घर में धन की कमी होने लगती है।

(5) घर में अगर कोई पुरानी झाडू है तो भूलकर भी उसे न जलाएं ऐसा करने से उसका अपमान होता है। और झाडू शनिवार के दिन ही खरीदनी चाहिए। क्योंकि इस दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।

The post Diwali Special 2017 : दिवाली पर खरीदें झाडू मां लक्ष्मी होंगी मेहरबान appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2ysHCbS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop