Diwali Special 2017: घर में हो कॉकरोच का आतंक तो अपनाएं ये उपाय
लाइफस्टाइल डेस्क। मौसम में बदलाव होने के कारण घर में छोटे-मोटे कीड़े-मकौड़े आना आम बात होती है और इनसे छूटकारा पाने के लिए लोग मार्कीट में मिलने वाली तरह-तरह की दवाइयों का इस्तेमाल करते है। ये कीड़े घर में गंदगी ही नहीं फैलाते ब्लकि घर में कई हानिकारक कीटाणु फैल जाते है। इससे हमारा स्वास्थ्य खराब हो जाता है। अब जल्द ही दिवाली आने वाली है जहां लोग एक तरफ दिवाली के शुभ मौके पर घरों की सफाई कर रहे है, वहीं घर के कोनो में मौजूद कॉकरोच बाहर निकल रहे है। अगर आप भी घर में मौजूद कॉकरोच से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे है जिनको अपनाकर आप कॉकरोच का जड़ से सफाया कर सकते है। आइए जानते है उन उपायों के बारे में …..
(1) खीरा :-
खीरे का इस्तेमाल वैसे तो खाने में किया जाता है लेकिन इसका और भी कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसका इस्तेमाल कॉकरोच से छूटकारा पाने के लिए भी कर सकते है। इसके इस्तेमाल के लिए आपको जिस जगह पर ज्यादा कॉकरोच दिखाई दे, वहां खीरे का एक टुकड़ा काटकर रख दें। ऐसा करने से कॉकरोच जल्द ही भाग जाएंगे।
(2) लौंग :-
लौंग का इस्तेमाल करने से हमें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छूटकारा मिलता है और यही नहीं आप इसके इस्तेमाल से कॉकरोच का भी सफाया कर सकते है। इसके इस्तमाल के लिए आप जिस जगह पर आपको कॉकरोच दिखें, वहां 2-4 लौंग रख दें। इससे कॉकरोच जल्द ही भाग जाएंगे।
(3) बेकिंग सोडा :-
बेकिंग सोडे का इस्तेमाल खाने में ही नहीं बल्कि और भी कई कामों में किया जाता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप बेकिंग सोडे में चीनी मिलाएं और फिर इस मिश्रण को कॉकरोच वाली जगह पर छिड़क दें। इस मिश्रण को खाते ही कॉकरोच मर जाएंगे। यह सबसे बेहतर उपाय है इनसे छूटकारा पाने का।
(4) कॉफी :-
कॉफी का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। कॉफी का इस्तेमाल करकें भी आप कॉकरोच से छूटकारा पा सकते है। जिस जगह पर आपको अधिक कॉकरोच दिखाई दें, वहां कॉफी का एक दाना रख दें। इसको खाने से कॉकरोच मर जाएंगे। इनसे छुटकारा पाने का यह तरीका भी बहुत ही आसान है।
(5) केरोसिन ऑयल :-
केरोसिन तेल का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है। लेकिन आप इस ऑयल के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भी भगा सकते है। इसकी बदबू काफी तेज होती है। इसलिए कॉकरोच इसकी बदबू से ही दूर भाग जाते है।
The post Diwali Special 2017: घर में हो कॉकरोच का आतंक तो अपनाएं ये उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2wUYdBA
Comments
Post a Comment