sss

; //]]>

Diwali Special 2017: दीवाली की रात जलाएं इन जगहों पर दीये, बरसेगा धन

इंटरनेट डेस्क। हिन्दू धर्म में दिवाली का त्यौहार सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। देश में सभी जगह इस त्यौहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लोगों के मन में भी इस त्यौहार को लेकर काफी उत्साह होता है। और मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग कई दिनों पहले से ही तैयारियां चालू कर देते है। इस दिन घरों को दीपों से सजाया जाता है। और सिर्फ घर के मंदिर में ही नहीं बल्कि और भी कई ऐसी जगहें हैं जहां दीए जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। आइए जानते है कि दिवाली के दिन कहां-कहां दीपक जलाना शुभ होता है ..

(1) दीवाली की रात को लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है और घर के मंदिरों में दीपक जलाएं जाते है लेकिन इस बात का हमेंशा ध्यान रखना चाहिए कि जिस दीये से पूजा की जाती है यह दीया पूरी रात के लिए जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी खुश हो जाती है और घर में सुख- समृद्धि भी आती है।

(2) लोगों का यह मानना है कि घर के मेन गेट की चौखट पर ही दीया जलाना शुभ माना जाता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती और सुख-शांति भी बनी रहती है।


(3) दीवाली पर घर के नजदीक चौराहे पर भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है।

(4) दिया जलाते समय इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि घर के पास वाले मंदिर में भी एक दीया जरूर जलाना चाहिए।इससे मां लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहती है।

(5) शास्त्रों में यह बताया गया है कि दीवाली के दिन घर के मंदिर के साथ-साथ आंगन में भी दीया जलाना शुभ होता है।

(6) दिवाली के दिन पीपल के पेड़ के नीचे भी दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे यह माना जाता है कि घर में सुख-समृद्धि आती है और इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पीपल पर दीया जलाने के बाद पीछे मुड़कर कभी नहीं देखें।

The post Diwali Special 2017: दीवाली की रात जलाएं इन जगहों पर दीये, बरसेगा धन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2wQtIwP

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop