sss

; //]]>

Diwali Special 2017 : घर पर ही बनाएं मीठे-मीठे गुलाब जामुन

हेल्थ डेस्क। कई लोगों को मीठा खाने का काफी शौक होता है। अब दिवाली का त्यौहार भी आने वाला है और यह त्यौहार बिना मिठाईयों के अधूरा ही रह जाता है। इस दिन लोग घर में बाजार से कई तरह की मिठाईयां लाते है लेकिन इन दिनों मिठाईयों में काफी मिलावट आती है। और इससे हमारी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में आप घर पर ही सफाई से और शुद्ध मिठाई बना सकते है। लेकिन अब आप परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको गुलाब जामुन बनाने की विधि के बारे में बताने जा रहे है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है। आइए जानते है इसके बनाने की रेसिपी के बारे में …..

आवश्यक सामग्री :-

-चाशनी बनाने के लिए :-
(1) 11 कप पीसी चीनी
(2) 11/4 कप पानी
(3) कुछ केसर की पत्तियां
(4) 2-3 हरी इलायची
(5) 1 चम्मच गुलाब जल
-गुलाब जामुन के लिए :-
(1) 1/4 कप दूध
(2) 1 कप मिल्क पाउडर
(3) 2 चम्मच घी
(4) 3 चम्मच मैदा
(5) 1/8 चम्मच बेकिंग सोडा
(6) तलने के लिए तेल या घी

बनाने की आसान विधि :-
गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और घी डालकर 1 मिनट तक गर्म करें। इसके बाद एक बाउल में मिल्क पाउडर डालें और इसमें गर्म दूध का मिश्रण डालकर मिक्स करें। और फिर साथ ही बेकिंग सोडा और मैदा डालकर हाथों से गूंथना शुरू करें और एक सॉफ्ट आटे की तरह गूंथ लें। इसे कुछ देर के लिए रखा रहने दें। चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी, इलायची पाउडर, केसर और पानी डालकर उबालें। जब चीनी अच्छी तरह पानी में घुल जाए तो गैस को धीमी कर दें और इसमें गुलाब जल डालकर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं। अब एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रखें। गूंथे हुए मैदे की छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर गर्म तेल में धीमी आंच पर तलना शुरू करें। जब बॉल्स ब्राउन हो जाए इसे किसी टिशू पेपर में निकाल लें ताकि एक्सट्रा घी निकल जाए। इसी तरह सारी बॉल्स को फ्राई करें। 10 मिनट के बाद तैयार गुलाब जामुन को चाशनी में डाल दें और कुछ देर के लिए बीच में ही रहने दें ताकि चाशनी अच्छी तरह गुलाब जामुन में चली जाए। लीजिये आपके गुलाब जामुन बनकर तैयार है यकीन मानिए ये खाने में आपको बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे। तो गैस धीमी कर दें और इसमें गुलाब जल डालकर एक तार की चाशनी बनने तक पकाएं।

The post Diwali Special 2017 : घर पर ही बनाएं मीठे-मीठे गुलाब जामुन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z5d2Ce

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop