sss

; //]]>

Diwali 2017 : दिवाली की पूजा में जरूर रखें ये चीज, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी

दिवाली की पूजा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए की जाती है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। हालांकि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में कभी पैसों की कमी न हो तो लक्ष्मी पूजन (laxmi pujan 2017) के समय चरणामृत कभी न भूलें। चरणामृत का लक्ष्मी पूजन में बहुत महत्व है। चरणामृत का अर्थ होता है भगवान के चरणों का अमृत। इसे पंचामृत भी कहा जाता है।

ऐसे करें दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन

पंचामृत या चरणामृत पांच चीजों — दूध, घी, शहद, तुलसी और चीनी का मिलाकर बनाया जाता है। दिवाली की पूजा में चरणामृत का भोग मां लक्ष्मी को लगाना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है चरणामृत को पीने से व्यक्ति के भीतर सकारात्मक भाव पैदा होता है। इसके अलावा चरणामृत विष्णु—लक्ष्मी का प्रिय होता है। इसके बिना दिवाली पूजा अधूरी मानी जाती है।

इस दीवाली पर ऐसे करें महालक्ष्मी की पूजा, मिलेगी, गणेश, सरस्वती और काली की भी कृपा

ऐसे बनांए चरणामृत

100 ग्राम दूध, 500 ग्राम दही, 50 ग्राम चीनी, 1 चम्मच शहद और 8 से 10 तुलसी के पत्ते। इन सब को मिलाएं। चरणामृत तैयार हो जाएगा।

दिवाली 2017 : करें ये उपाय खुल सकती है आपकी किस्मत

चरणामृत का धार्मिक महत्व

सबसे पहले चरणामृत बनाने के लिए दूध लिया जाता है। यह काफी शुभ माना जाता है। इससे जीवन दूध की तरह सफेद छवि जैसा हो जाएगा। इसके बाद दही मिलाया जाता है। यह दूसरों को अपने जैसा बनाने का गुण रखता है। घी प्रेम का प्रतीक माना गया है। इससे संबंधों में मधुरता आती है और चीनी मिठास का प्रतीक है। इससे हमारे रिश्तों में मिठास आती है। इन सभी गुणों से हमारा जीवन सफल हो जाता है।

The post Diwali 2017 : दिवाली की पूजा में जरूर रखें ये चीज, कभी नहीं होगी आर्थिक तंगी appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2yzcDet

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop